फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट

Lok Sabha Election 2024 फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में RSS ने रचा चक्रव्यूह, पढ़िए राजकुमार चाहर की हैट्रिक के लिए कैसे कर रहे काम

Election EXCLUSIVE POLITICS

डॉ. भानु प्रताप सिंह

Live Story Time

 Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat.  फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार चाहर के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) सक्रिय हो गया है। अगर कहें कि संघ ने पूरी ताकत झोंक दी है तो गलत नहीं होगा। संघ ने फतेहपुर सीकरी से निर्दलीय, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए चक्रव्यूह की रचना की है। इसमें सबको फँसाने की योजना है।

भाजपा ने राजकुमार चाहर को फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से दोबारा टिकट दिया है। 2019 के चुनाव में राजकुमार चाहर ने 4.95 लाख मतों की विजय माला पहनी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अधिक मतों से जीत हुई थी। कांग्रेस प्रत्याशी और फिल्म अभिनेता राज बब्बर को हराया था। राज बब्बर को इतनी बुरा हार हुई कि मुँह छिपाकर भाग गए और लौटकर नहीं आए।

ये वही राज बब्बर हैं जो आगरा से 1999 और 2004 में सांसद निर्वाचित हुए थे, वह भी समाजवादी पार्टी की टिकट पर। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता भगवान शंकर रावत को हराया था। यह बात अलग है कि उन्होंने चुनाव में मुलायम सिंह यादव का नाम तक नहीं लिया था। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से दो बार चुनाव हारने के बाद राज बब्बर ने आगरा वालों की ओर पलटकर भी नहीं देखा। बाहर से आने वाले नेताओं की यही कमी है। राज बब्बर के बारे में एक बात और बतानी है। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद घोषणा की थी कि आगरा में ही घर बनाऊंगा, यहीं रहूंगा। यह वादा कभी पूरा नहीं हुआ।

भाजपा ने सांसद राजकुमार चाहर को किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर राष्ट्रीय नेता बनाया है। उन्होंने पांच साल तक पूरे देश के किसानों के बीच भाजपा का विचार पहुंचाया। पार्टी के उन नेताओं से सीधे मिलने लगे, जिन तक सांसद नहीं पहुंच पाते हैं। आगरा के कुछ नेताओं को राजकुमार चाहर का बढ़ता कद असहनीय हो गया है। इसी कारण उनके पीछे पड़ गए। फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र से भरतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते चौधरी बाबूलाल ने तो खुलेआम विद्रोह कर दिया है। उनके पुत्र डॉ. रामेश्वर सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

पूरे देश का दौरा करने के कारण राजुकमार चाहर फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में पर्याप्त समय नहीं दे पाए। प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख में शामिल नहीं हो सके। इस बात को हवा दी गई जो चिनगारी में बदल गई। राजकुमार चाहर ने गांवों में प्रचार करके इस चिनगारी को आग बनने से रोकने का प्रयास किया है। इसके बाद भी अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं में निराशा की भावना आ गई।

यह देख संघ ने मोर्चा संभाला है। संघ के स्वयंसेवक गांव-गांव में फैल गए हैं। लघु बैठकें करके बता रहे हैं कि राजकुमार चाहर जीतेंगे तो मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे। बैठकों में यह बात स्पष्ट हुई है कि हर कोई मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है। घर बैठे भाजपा नेताओं को जाति के हिसाब से विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय किया गया है। संघ वाले कहेंगे तो इनकार कौन कर सकता है?

आप जानते ही होंगे कि संघ के स्वयंसेवक किसी के लिए काम करते हैं तो उन्हें बदले में कुछ नहीं चाहिए। अपना पेट्रोल फूंकते हैं, अपनी जेब से भोजन करते हैं और समय देते हैं। अनेक महिला नेता भी मैदान में डटी हुई हैं। महिलाओं को एक स्थान पर एकत्रित करके पहले भजन कीर्तन कराया जाता है, फिर वोट की महत्ता प्रतिपादित की जाती है। सबसे पूछा जाता है कि क्या मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं तो जवाब हां में आता है। फिर कहा जाता है कि मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है तो कमल के निशान पर वोट दें। प्रत्याशी को नहीं, कमल का निशान देखें। कमल के निशान पर वोट देंगे तो मोदी जी को वोट जाएगा। राम मंदिर, फ्री राशन, पक्का घर, शौचालय, रसोई गैस, विद्यत संयोजन, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं भी जनता को बताई जा रही हैं।

संघ के एक प्रचारक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अगले छह दिन में फतेहपुर सीकरी में 2019 वाली लहर चलेगी। अगर जीत 5 लाख से ऊपर पहुंच जाए तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए। नजर अब जीत की हैट्रिक पर लगी है।

2024 के प्रमुख प्रत्याशी

राजकुमार चाहर- भाजपा

रामनाथ सिकरवार- सपा-कांग्रेस

रामनिवास शर्मा- बसपा

रामेश्वर सिंह- निर्दलीय

2019 का चुनाव परिणाम

2019 में फतेहपुर सीकरी सीट पर हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के राजकुमार चाहर को 64 फीसदी से ज्यादा 667,147 वोट आए। कांग्रेस के राज बब्बर को 1,72,082 वोट ही मिले। सपा-बसपा के साझा प्रत्याशी श्री भगवान शर्मा को 1,68,043 वोट मिले। राजकुमार चाहर ने 4,95,065 मतों के अंतर से जीत हासिल की। NOTA के पक्ष में 10,692 (0.6%) वोट डाले गए।

2014 का चुनाव परिणाम

2014 के चुनाव में मोदी लहर में यह सीट भी बीजेपी के खाते में आई। भाजपा के प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल चौधरी ने बसपा की प्रत्याशी और सांसद सीमा उपाध्याय को 1,73,106 मतों से अंतर से हराया था। तीसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी रही थी। अमर सिंह ने राष्ट्रीय लोक दल के टिकट पर चुनाव लड़ा और चौथे नंबर पर रहे।

2009 का चुनाव परिणाम

पहली बार हुए चुनाव में बसपा नेता रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय ने 2,09,466 वोट पाकर 9,936 मतों से विजयश्री का वरण किया। कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर 1,99,530 पाकर दूसरे स्थान पर रहे। भाजपा प्रत्याशी राज महेंद्र अरिदमन सिंह 1,54,373 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। समाजवादी पार्टी के रघुराज सिंह शाक्य को 1,09,240 मिले थे।

Lok Sabha Election 2024 फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौ. बाबूलाल के बारे में BJP के प्लान का खुलासा

Dr. Bhanu Pratap Singh