rajkuamr chahar

Lok Sabha Election 2024 फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने कहा- बाह को जिला बनवाऊँगा, मिनी स्टेडियम और सांसद आवास बनेगा, फिर से MP बनाने का संकल्प

Election POLITICS

बसई अरेला में मधुसूदन ने विजय संकल्प महासभा कराई

भाजपा सरकार में माफिया राज बिल्कुल ध्वस्त हो चुक है

 

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र की बाह विधानसभा में पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में विजय संकल्प महासभा का आयोजन किया। मेवाराम हरप्रसाद महाविद्यालय बसई अरेला में हुई महासभा में लोग उमड़ पड़े। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 151 किलो की माला व चाँदी के मुकुट से स्वागत किया। इसमें समाजवादी पार्टी छोड़कर दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। राजकुमार चाहर ने घोषणा की कि बाह को जिला बनाया जाएगा। मिनी स्टेडियम बनेगा। मेरा आवास भी होगा।

भाजपा सांसद प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने सभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- कांग्रेस ने गरीबों को नजरंदाज किया। हमारी सरकार ने गरीबों का हक दिलाया है। कांग्रेस सरकार में बीमारी की टीका आने में दशकों लग जाते थे। मोदी सरकार में गरीबों को न सिर्फ मुफ्त वैक्सीन मिला बल्कि उन्हें मुफ्त राशन भी मिला। कांग्रेस, भ्रष्टाचार की पहचान बन गई है। आजादी के बाद कांग्रेस को लगता था कि उन्हें भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस मिला हुआ है। लेकिन हम सब के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की लाइसेंस ही बंद कर दी। इसीलिए वो मोदी को गाली देते हैं।

rajkuamr chahar
राजकुमार चाहर व अन्य का स्वागत।

मोदी ने ठाना कि जब तक गरीब की हर चिंता दूर नहीं कर दूंगा, मैं चैन से नहीं बैठूंगा। हमारी सरकार ने गरीब के लिए एक-एक करके योजनाएं बनाईं, गरीब को उनका हक दिया। सरकार के इन प्रयासों का ही नतीजा है कि देश में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। अटल जी ने किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की। राजकुमाहर चाहर किसानों के लिए समर्पित है। यहाँ रोजगार के लिए उद्योग नगरी बसेगी, युवाओं का पलायन रुकेगा। मोदी सरकार में देश का विकास हुआ है। बाह भी अब विकास की राह पर है। अगला कार्यकाल ऐतिहासिक होगा।

श्री चाहर ने कहा चुनाव होते ही बाह  को जिला बनाने का कार्य करेंगे। बाह से आगरा लगभग 100 किलोमीटर है। इससे बाह की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही युवाओं के लिए एक साल के अंदर दिव्य ओर भव्य मिनी स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा। भाजपा परिवार में हमारा विकसित भारत संकल्प ओर मजबूत हुआ है। परिवार के सदस्य के रूप में हम सभी मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेते हैं।

rajkuamr chahar
मंचासीन अतिथि।

सभा के आयोजक पूर्व विधायक पण्डित मधुसूदन शर्मा ने कहा 5 साल मैंने आप लोगों की सेवा की है, इसलिए आपका बेटा होने के नाते मैं आज आपसे राजकुमार चाहर को वोट करने के लिए अपील करता हूँ। मधुसूदन शर्मा ने भाजपा की रीति नीति के बारे में बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में माफिया राज बिल्कुल ध्वस्त हो चुका है। अन्य सरकारों में जिस उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था आज वह विकास का पर्याय बनकर उभरा है। यह सब संभव मोदी जी के दमदार नेतृत्व में हुआ है। मोदी योगी की सरकार में देश तरक्की के नए-नए आयाम छू रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामसेवक शर्मा व संचालन गुड्डू विधौलिया ने किया।

सपा छोड़ दर्जनों सपाई भाजपा में हुए शामिल

पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा के नेतृत्व में संकल्प महासभा में जिला पंचायत सदस्य व प्रधान सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा और सांसद की अगुवाई में भाजपा की पट्टिका पहनाई गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल शर्मा, प्रवेश भारद्वाज, सदाराम वर्मा, प्रधान सुनील शर्मा, सुभाष चंद्र, राजेश शर्मा, रूमा देवी, रामसखी, विजय सिंह, डोंगर सिंह, सुनील वर्मा, सुनीता देवी, रतिमन्त,  राजेश, भूपाल, आशाराम, मायाराम, सोनू शर्मा, बंटी बरुआ आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

rajkuamr chahar
सभा संबोधित करते राजकुमार चाहर।

उल्लेखनीय उपस्थिति

जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, लोकसभा प्रभारी कन्हैया लाल गुप्ता, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री संतोष कटारा, सोनू शर्मा हाट वाले, ऋषि उपाध्याय, मानवेंद्र सिंह राठौड, विक्की महेरे, निखिल गुप्ता, आजाद बाबू चेयरमैन प्रतिनिधि, संजीव मिश्रा, बृजेश शास्त्री पुरोहित, गजेन्द्र सिंह प्रधान, श्री कृष्ण विधौलिया, शिवकुमार प्रमुख, उपेंद्र सिंह, राजू लवानिया, वीरेन्द्र सिंह, मानवेन्द्र सिंह, ऋषि उपाध्याय, कप्तान सिंह वर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, नरेश शर्मा, पंकज शर्मा, प्रवेश भारद्वाज, योगेश शर्मा, सोनू शर्मा, श्रीनिवास वित्थरिया, गजेंद्र प्रधान,  केपी सिंह,  परमवीर चाहर,  दिवाकर तिवारी,  नगेन्द्र चाहर, वीरेंद्र सिंह, अन्नू दुबे, दिग्विजय दौनेरिया, सोमवीर, अरविंद पारासर, अनुज शर्मा आदि मौजूद रहे।

वृंदावन से आई देवी माहेश्वरी ने भागवत कथा में की बड़ी घोषणा, सुनकर हर्षित हो गए सब, द्वारिका और वृंदावन को कभी शाप नहीं लग सकता

Dr. Bhanu Pratap Singh