प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से दिए गए अपने भाषण में कहा कि गांवों में दो करोड़ लखपति दीदी बनाना मेरा सपना है। उन्होंने कहा कि जब आप किसी गांव में जाते हैं तो आपको बैंक वाली दीदी, आंगनवाड़ी दीदी और दवाई वाली दीदी मिलेंगी। पीएम ने कहा कि गांवों में दो करोड़ लखपति दीदी बनाना मेरा सपना है।
सरकार ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत दो करोड़ महिलाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण की योजना बना रही है। इसका उद्देश्य उन्हें सूक्ष्म उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
इस मुद्दे पर विस्तार से बताते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ‘लखपति दीदी’ योजना कुछ राज्यों में पहले से ही लागू है। अब सरकार इसके तहत दो करोड़ महिलाओं को प्रशिक्षित करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्लंबिंग, एलईडी बल्ब बनाने व ड्रोन के संचालन और मरम्मत जैसे कौशल में प्रशिक्षित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि अब देखने में आ रहा है कि पुरुषों से ज्यादा महिलाएं STEM की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि जी-20 ने भी भारत के महिला नेतृत्व वाले विकास के दृष्टिकोण को स्वीकार किया है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित करना हर किसी की ज़िम्मेदारी है कि हमारी बेटियों के खिलाफ कोई अत्याचार न हो।
- केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा, जनसंदेश टाइम्स अखबार के अवॉर्ड आगरा के पदमश्री, शिक्षाविदों को दिया बड़ा काम - September 28, 2025
- NTPC ने शुरू की रिक्त 114 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया - December 14, 2023
- यूपी पुलिस में 62 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया जनवरी से - December 13, 2023