लखीमपुर। यूपी के लखीमपुर हिंसा केस में आरोपी आशीष मिश्रा ने CJM कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उन्हें लखीमपुर खीरी जेल ले जाया गया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा की जमानत रद्द कर दी थी।
गौरतलब है कि आशीष मिश्रा गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे हैं और लखीमपुर हिंसा के मुख्य आरोपी हैं। इससे पहले आशीष को इलाहाबाद कोर्ट से जमानत मिल गई थी, लेकिन उसके बाद ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था।
दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा को इलाहाबाद कोर्ट से मिली जमानत पर सख्त टिप्पणी की थी और सात दिन के अंदर सरेंडर करने के लिए कहा था। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई सरेंडर की समय सीमा 25 अप्रैल को खत्म होने वाली थी। हालांकि आशीष ने 24 अप्रैल को ही सरेंडर कर दिया।
– एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- गाजियाबाद में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान 24 घंटे में दो अभ्यर्थियों की मौत, दौड़ते समय गिरे थे - October 6, 2026
- दिल्ली में विपक्ष का महाप्रदर्शन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा- ‘कोई नहीं बचेगा’ - October 6, 2026
- विपक्ष का हल्ला-बोल: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च, राहुल-प्रियंका और अखिलेश को हिरासत में लिया - October 6, 2026