तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट ने तिरुपति मंदिर की संपत्ति घोषित कर बताया 10 टन सोना, 53 सौ करोड़ रुपये बैंकों में, 15 हज़ार करोड़ से अधिक नकदी,
तिरुमला-तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट ने प्रेस रिलीज़ जारी कर बताया है कि उसके पास 10.3 टन सोना और बैंकों में 5,300 करोड़ रुपये जमा हैं. इसके साथ ही तिरुमला-तिरुपति देवस्थानम के पास 15,938 करोड़ रुपये की नकदी भी है.
तिरुपति मंदिर का प्रबंधन करने वाले तिरुमला-तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने श्वेत पत्र जारी कर अपनी संपत्ति की घोषणा की है.
टीटीडी के मुताबिक उसकी कुल संपत्ति 2.26 लाख करोड़ रुपये की है.
2019 में अलग-अलग बैंकों में इसकी 13,025 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपोजिट थी, जो अब बढ़ कर 15,938 करोड़ रुपये की हो गई है.
यानी पिछले तीन साल के दौरान इस निवेश में 2,900 करोड़ रुपये का इजाफ़ा हुआ है.
- साहित्यिक समागम: नागरी प्रचारिणी सभा में जुटीं हिंदी की दिग्गज हस्तियां, कहानी और आलोचना की हुई जुगलबंदी - March 15, 2026
- आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर फिल्मी अंदाज में शराब की तस्करी: ट्रक के भीतर बने गुप्त केबिन से 600 पेटी बरामद, दो गिरफ्तार - March 15, 2026
- Agra News: इंस्टाग्राम पर पीछा करने के बाद छात्रा की फोटो की वायरल, आरोपी परिवार पर केस दर्ज - March 15, 2026