हाई कोलेस्ट्रॉल होने से दिल की बीमारियों के साथ स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल अगर समय रहते पता चल जाए तो लाइफस्टाइल और खान पान में बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है। शरीर की नसों में गंदा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर स्किन पर इसके कुछ लक्षण दिखने लगते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
स्किन पर दिखने वाले लक्षण ये हैं –
सोरायसिस (psoriasis)
नसों में गंदा कोलेस्ट्रॉल जमने पर सोरायसिस की समस्या होने लगती है, जिसे हाइपरलिपिडेमिया भी कहा जाता है। इसमें स्किन पर खुजली, लालिमा और ड्राईनेस दिखती है। सोरायसिस होने पर अगर खुजली के कारण आपने तेजी से खुजला दिया तो खून भी निकल सकता है।
आंखों के आस पास असर
शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आंखों के पास की स्किन पर पीले या हल्के नारंगी रंग की स्किन आ जाती है, जो उभरी हुई दिखती है। अगर आंखों के आस पास की स्किन पर आपको कोई भी नया बदलाव नजर आता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
स्किन के रंग में बदलाव
कोलेस्ट्रॉल हाई होने पर शरीर पर बैंगनी या नीले रंग की धब्बे दिखने लगते हैं, ऐसा नसों के ब्लॉक होने के कारण होता है। शरीर में ब्लड का फ्लो कम होने पर ये समस्या होती है, जिसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।
सूजन
हाई कोलेस्ट्रॉल में लोगों की स्किन पर सूजन भी दिखाई देती है। कई बार सूजन ज्यादा समय तक बैठे रहने के कारण भी हो सकती है। इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें।
छाले
शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने पर छाले होने लगते हैं। अगर आपके शरीर पर दिखने वाले छाले इलाज के बाद भी बार बार निकल रहे हैं तो आप कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच तुरंत करवाएं।
- योगी सरकार का बड़ा तोहफा: माफियाओं से मुक्त जमीन पर अब बनेंगे वकील, डॉक्टर और पत्रकारों के लिए घर - March 16, 2026
- योगी सरकार का बड़ा तोहफा: माफियाओं से मुक्त जमीन पर अब बनेंगे वकील, डॉक्टर और पत्रकारों के लिए घर - March 16, 2026
- आगरा भाजपा में ‘अंतर्कलह’: बागी संजय राय को मनोनीत पार्षद बनाने पर भड़के शरद चौहान, संगठन को लिखा पत्र - March 16, 2026