दुनिया के एक कोने से खबर आई है कि टेस्ला के मालिक एलन मस्क और अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस की दौलत कम हो गई है। ये दोनों ही दुनिया के सबसे अमीर इंसानों की लिस्ट में शुमार हैं। इन्हें करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। इनसे जुड़ी हर बात को जानने के लिए बेताब रहते हैं और इनकी हर आदत को अपनाने की कोशिशों में रहते हैं। ये कैसे कपड़े पहनते हैं, कैसे रहते हैं, इनकी लाइफस्टाइल से लेकर इनका हेयरकट तक लोगों की नजरों में रहता है। मस्क और बेजोस की दो आदतें ऐसी हैं जिन्हें आप भी अपनाना चाहेंगे। हालांकि आप इनकी आदतों के बारे में जानकर थोड़ा हैरान हो सकते हैं। मसलन बेजोस जब तक रात में बर्तन न धोएं, उन्हें नींद नहीं आती हैं। चौंक गए ना, तो फिर पढ़े ये रिपोर्ट।
जेफ बेजोस को बर्तन धोए बिना नींद नहीं आती
जेफ बेजोस जिनके अकाउंट में एक ही दिन में 13 बिलियन डॉलर जुड़ने का रिकॉर्ड है, उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में ये बात कुबूली थी कि उन्हें बर्तन धोए बिना नींद नहीं आती है। साल 2014 में एक अमेरिकी मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बेजोस से सवाल पूछा गया था, ‘वो कौन सा बदलाव है जो जिंदगी के 50वें पड़ाव को पार करने के बाद आया है? इस पर बेजोस ने जवाब दिया, ‘मैं अपने रूटीन से कभी पीछे नहीं हटता हूं। मैं हर वो काम करता हूं जो एक बेसिक रूटीन के लिए जरूरी है।’
इसी इंटरव्यू में बेजोस ने आगे बताया कि उन्हें रात में बर्तन धोना बहुत पसंद है। बेजोस के शब्दों में, ‘मेरा मानना है कि ये वो सबसे सेक्सी चीज है जिसे मैं आसानी से कर सकता हूं।’ हम आपको बता दें कि बेजोस जिस घर में रहते हैं उसकी कीमत कई हजार करोड़ों में है।
संतरों के शौकीन मस्क
साउथ अफ्रीका के नागरिक एलन मस्क ने कनाडा के ओंटारियो के किंग्सटन में क्वींस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। इस दौरान मस्क संतरे ही खाकर अपना दिन बिताते थे। अब संतरे मस्क की आदत बन गए हैं। मस्क ने साल 2012 में एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका मकसद खाने पर बस एक ही डॉलर खर्च करना था। वो एक डॉलर से ज्यादा की रकम खाने पर खर्च नहीं करना चाहते थे।
मस्क का कहना था कि कनाडा में एक डॉलर की काफी अहमियत थी। लेकिन इसी इंटरव्यू में उन्होंने माना था कि वो अब किसी को भी ऐसा करने के लिए नहीं कहेंगे। जेम्स बॉन्ड की कार और बॉन्ड फिल्म में नजर आई पनडुब्बी खरीदने वाले मस्क के पास अपना घर तक नहीं है और वो आज भी अपने दोस्त के घर पर सोते हैं।
-एजेंसियां
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026
- दीपावली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा; यूपी के राज्य कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, 1 जुलाई 2026 से मिलेगा 63 फीसदी महंगाई भत्ता - November 7, 2026