आगरा: यहां से अलीगढ़ के बीच एक नया हाईवे बनेगा, यह हाईवे खेरिया हवाई अड्डे को अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर से जोड़ेगा। इस हाईवे को आर्थिक गलियारे के रूप में विकसित किया जाएगा।
सूत्रों के हवाले से मिली खबर में कहा गया है कि हाईवे के लिए ड्राइंग तैयार हो गई है। अब ड्रोन से सर्वे होना है। आगरा और अलीगढ़ के बीच हाईवे है, हाईवे पर हाथरस में बाईपास बनाया गया है। अलीगढ़ में अलीगढ़ पलवल मार्ग पर डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है।
वहीं, ताजनगरी में खेरिया एयरपोर्ट का विस्तार करने के के साथ ही सिविल टर्मिनल बन रहा है। ऐसे में अब आगरा और अलीगढ़ के बीच एक और हाईवे प्रस्तावित किया गया है। केंद्र व प्रदेश सरकार सेंट्रल रोड फ्रेंड से इन हाईवे को बनाएगी। इसके लिए आगरा, हाथरस और अलीगढ़ के गांवों की जमीन ली जाएगी।
आगरा अलीगढ़ हाईवे के लिए तीन गांवों की 59 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी। यह हाईवे अलीगढ़ से हाथरस होते हुए आगरा में खंदौली पर यमुना एक्सप्रेस वे तक पहुंचेगा। इस तरह आगरा से अलीगढ़ जा सकेंगे, अलीगढ़ से खंदौली तक आने के बाद आगरा, यमुना एक्सप्रेस वे और लखनऊ एक्सप्रेस पर जा सकेंगे।
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026