लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गांधी परिवार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से एक क्राउड फंडिंग कैंपेन की शुरूआत की है। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने एक्स पर लिखा कि, डोनेट फॉर देश…गांधी परिवार के ATM कांग्रेस सांसद धीरज शाहू के यहां करोड़ों का रोकड़ा पकड़ें जाने के बाद कांग्रेस ने अब गांधी परिवार के लिए धन जुटाने के बाबत ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान शुरू किया है। तीसरी बार मोदी सरकार…
वहीं, इससे पहले उन्होंने एक्स पर लिखा था कि, अब समझ में आया कि कांग्रेसी सांसद धीरज साहू जैसे ATM होने के बावजूद नोटबंदी के दौरान राहुल गांधी को 4 हज़ार रूपये के लिए लाइन में क्यों खड़ा होना पड़ा था।
इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को वोट के ज़रिए हराने में नाकाम कांग्रेस के नेतृत्व वाला घमंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के पहले देश की सुरक्षा में सेंध लगाने के लिए कोई भी हरकत कर सकता है।
- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को राहत या गिरफ्तारी? पॉक्सो एक्ट मामले में कल इलाहाबाद हाई कोर्ट में बड़ी सुनवाई - February 26, 2026
- आईटी रेड में बड़ा खुलासा: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर से 10 करोड़ रुपये बरामद, रडार पर यूपी के कई बड़े अफसर - February 26, 2026
- फरवरी में ही छूटने लगे पसीने! दिल्ली-NCR में शुरू हुआ पंखों का दौर, मार्च से पहले ही 34 डिग्री पहुंचा पारा - February 26, 2026