केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि बीजेपी ने उनके करीबी से संपर्क किया था और पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया था. आतिशी ने कहा कि उन्हें कहा गया कि अगर वो बीजेपी में शामिल नहीं हुईं तो उन्हें एक महीने में गिरफ़्तार कर लिया जाएगा.
आतिशी ने कहा कि बीजेपी आम आदमी पार्टी को कुचलना चाहती है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने कहा कि बीजेपी ने अब मन बना लिया है वो आम आदमी पार्टी को खत्म कर देना चाहती है.
आतिशी ने कहा, ”आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को गिरफ़्तार किया जा चुका है. पहले सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया गया. फिर मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार किया गया.”
आतिशी ने कहा कि अब उन्हें भी गिरफ़्तार किया जाएगा, इसके साथ ही सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को गिरफ़्तार किया जाएगा.
उन्होंने कहा, ”बीजेपी सोचती है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ़्तार कर लिया जाए तो ये पार्टी खत्म हो जाएगी. लेकिन ऐसा कतई नहीं हो सकता.”
आतिशी ने कहा, ”अब मेरे घर में ईडी की रेड होगी. मेरे रिश्तेदार के घरों में ईडी की रेड होगी. हमें समन जारी किया जाएगा और जेल भेजा जाएगा. लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं. हम संविधान और देश बचाने के लिए लड़ेंगे.”
-एजेंसी
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026