Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं को जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट तक पहुंचने नहीं दिया। कलक्ट्रेट स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर रालोद कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया। जिला प्रशासन की रणनीति यही थी कि प्रदर्शनकारियों को कलक्ट्रेट तक नहीं पहुंचने दिया जाये। भारी संख्या में टैंक चौराहे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। आलाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे जिससे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तत्काल निर्णय लिया जा सके। रालोद कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुलिस द्वारा रोके जाने का विरोध किया और टैंक चौराहे पर ही बैठ गये। पुलिस ने यहां से एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
इमरजेंसी जैसे हालात हैं लोगों को जबरन गिरफ्तार किया जा रहा है, हम हवन करना चाहते थे
इस दौरान रालोद कार्यकर्ताओं ने किसानों का जिला होने और किसानों की पार्टी होने का दावा कर जिला प्रशासन से आंदोलन को और तेज करने की बात कही तथा उन्हें सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए कलक्ट्रेट पर हवन करने की अनुमति दिये जाने की मांग की। पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी ने कहाकि हम शांतिपूर्वक तरीके से हवन करने आये थे। जिला प्रशासन हमें हवन भी नहीं करने दे रहा है। डा.अशोक अग्रवाल ने कहाकि इमरजेंसी जैसे हालात हैं लोगों को जबरन गिरफ्तार किया जा रहा है। हम हवन करना चाहते थे। हमें हवन भी नहीं करने दिया जा रहा है। यह हिूंदू संस्कृति का भी अपमान है।
- MLC चुनाव से पहले सत्ताधारी दल में खुली बगावत: बीजेपी एमएलसी के तीखे तेवर, कहा— “लोकतंत्र में शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं” - October 21, 2026
- ”अब अपराधियों को पता है उनका आखिरी ठिकाना कहां है”: पुलिस स्मृति दिवस पर विपक्ष और माफियाओं पर बरसे सीएम योगी - October 21, 2026
- पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी की बड़ी सौगात: सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और PPS अधिकारियों के भत्तों में बंपर बढ़ोतरी - October 21, 2026