छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित बीजापुर में पुलिस से एक मुठभेड़ के दौरान चार संदिग्ध माओवादी मारे गए हैं. पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ स्थल से उसे भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं.
बस्तर पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड, स्पेशल टॉस्क फोर्स, कोबरा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक संयुक्त टीम गंगालूर इलाके में सर्चिंग के लिए निकली थी, जहां मंगलवार की सुबह लेंड्रा के जंगल में संदिग्ध माओवादियों के साथ उसकी मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ ख़त्म होने के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से चार संदिग्ध माओवादियों के शव बरामद किए हैं.
पुलिस ने कहा है कि मौके से एक एलएमजी बैरेल ग्रेनेड लॉन्चर, कुछ दूसरे हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है.
पुलिस का दावा है कि बड़ी संख्या में माओवादी घायल हुए हैं. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.
गौरतलब है कि पिछले तीन महीनों में माओवादियों के ख़िलाफ़ सघन ऑपरेशन चलाया गया है और मुठभेड़ की कई घटनाएं हुई हैं.
इस दौरान पुलिस ने 40 से अधिक माओवादियों के मारे जाना का दावा किया है.
-एजेंसी
- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं…राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, छात्रों के समर्थन में उठाई तीन प्रमुख मांगें - July 22, 2026
- आगरा से दुबई तक फैला साइबर सिंडिकेट बेनकाब: फर्जी CSC के जरिए 50 करोड़ की ठगी, पुलिस ने दबोचे दो शातिर - July 22, 2026
- पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: पंजाबी सभा आगरा महानगर ने शुरू किया वृहद वृक्षारोपण अभियान, शहर भर में लगाए जाएंगे छायादार व औषधीय पौधे - July 22, 2026