जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आज आतंकवादियों ने करीब 40 साल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि मृतक का नाम संजय शर्मा था, जो दक्षिण कश्मीर जिले के अचन इलाके के रहने वाले थे. यह हमला सुबह करीब 11 बजे हुआ.
कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी, “आतंकवादियों ने अल्पसंख्यक वर्ग के एक नागरिक संजय शर्मा पर गोलीबारी की. उस वक्त वे पुलवामा में स्थानीय बाजार जा रहे थे. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया.”
समाचार एजेंसी एएनआई ने कश्मीर के डीआईजी रईस अहमद के हवाले से भी इस खबर की पुष्टि की है.
डीजीपी ने बताया कि जो साक्ष्य मिले हैं उनके आधार पर कार्रवाई की जा रही है और पुलिस जल्द आतंकवादियों को पकड़ लेगी.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- Agra News: सरस्वती विद्या मंदिर में ‘डायरिया से डर नहीं’ की गूंज: पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरे बचाव के संदेश, कार्तिक रहे अव्वल - February 18, 2026
- UP चुनाव 2027: मायावती का बड़ा एलान— ‘एकला चलो रे’, गठबंधन की अटकलों को बताया ‘भ्रामक’, 2007 दोहराने का संकल्प - February 18, 2026
- Agra News: ‘समरसता यात्रा’ से दिया गया सामाजिक एकता का संदेश, संतों और समाज के विभिन्न वर्गों ने किया भव्य स्वागत - February 18, 2026