dr bhoj kumar sharma

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए डॉ. भोज कुमार शर्मा, आगरा के लिए गौरव की बात

NATIONAL

दिल्ली/आगरा अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 26 फरवरी 2023 को आरजे भवन, रोहिणी दिल्ली में संपन्न हुई। इस बैठक में है राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश के प्रभारी एवं अध्यक्षों ने भाग लिया। संगठन का विस्तार किया गया। आगरा के शिक्षक प्रदेश शिक्षक नेता डॉ. भोजकुमार शर्मा को निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया।

डॉ. भोजकुमार शर्मा को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना जाना आगरा की गौरव की बात है। वे भारतीय जनता पार्टी के साथ भी जुड़े हुए हैं। शिक्षकों में उनकी खास पहचान है। शिक्षक हित के लिए संघर्षरत हैं। विधान परिषद का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की समीक्षा की। संगठन के विस्तार पर बल देते हुए कहा कि युवाओं को  राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में स्थान देना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद शर्मा ने प्रस्ताव रखा कि डॉ. भोज कुमार शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना जाए। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. हरिनारायण चतुर्वेदी ने इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के सी गौड़ ने नए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. भोज कुमार शर्मा के नाम की घोषणा की। इसके पश्चात राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष डॉ. भोज कुमार शर्मा का स्वागत किया।

इस बैठक को प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष के.सी .गौड, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र शर्मा और वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. हरनारायण चतुर्वेदी, पंडित प्रमोद शर्मा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, पंडित डॉक्टर जगमोहन शर्मा राष्ट्रीय सचिव, पंडित ब्रजमोहन मुद्गल राष्ट्रीय सचिव प्रभारी उत्तर भारत, विदुषी डॉक्टर सविता शर्मा राष्ट्रीय संयोजिका महिला प्रकोष्ठ, पंडित दिनेश कुमार शर्मा प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली, पंडित सुनील वत्स प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दिल्ली, पंडित राज बिहारी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान, पंडित राम गोपाल शर्मा प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड, पंडित अभिजीत शर्मा प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा, पंडित कपिल शर्मा प्रदेश अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश, पंडित पंकज शर्मा प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश ने संबोधित किया।

Dr. Bhanu Pratap Singh