हैदराबाद में सिकंदराबाद के बोयागुडा के नज़दीक़ कबाड़ के एक गोदाम में आग लगने से 11 मज़दूरों की मौत हो गई है. ये सभी अलग-अलग राज्यों से संबंध रखते थे.
स्थानीय लोगों के मुताबिक़ देर रात लगी आग के दौरान गोदाम में 12 मज़दूर थे. इनमें से एक मज़दूर सुरक्षित बचने में सफल रहा.
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया है कि पीएम नरेंद्र मोदी को इस दुर्घटना से गहरा दुख पहुँचा है और मारे गए लोगों के परिजनों के साथ उनकी संवेदनाएँ हैं.
साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मारे गए लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है.
शुरुआती जाँच में पता चला है कि मारे गए 11 लोगों में आठ मज़दूरों की उम्र 20 से 30 साल के बीच और दो की 30 साल से अधिक थी जबकि एक मज़दूर की आयु 40 वर्ष थी.
दुर्घटना के बाद आठ दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया था. अब परिस्थितियाँ नियंत्रण में हैं. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. गोदाम में ख़ाली शराब की बोतलें और गैस सिलेंडर भी मिले हैं.
-एजेंसियां
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026