लखनऊ: यूपी टी20 लीग 2025 के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और इसी बीच विमल इलायची द्वारा समर्थित कानपुर सुपरस्टार्स ने 18 जून को होने वाले प्लेयर ऑक्शन से पहले अपनी रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। पिछले सीज़न में फाइनल तक का शानदार सफर तय करने वाली टीम इस बार एक कदम और आगे बढ़ने के इरादे से ताकत और संतुलन का सोच-समझकर चयन कर रही है।
इस लिस्ट की अगुवाई कर रहे हैं धमाकेदार और अनुभवी बल्लेबाज़ समीर रिज़वी, जिन्होंने भारत की कई बड़ी फ्रेंचाइज़ी लीग्स में अपनी पहचान बनाई है। रिज़वी की निरंतरता और मैच जिताने की क्षमता को कानपुर सुपरस्टार्स की बल्लेबाज़ी की रीढ़ माना जाता है।
रिटेन किए गए प्लेयर्स की पूरी लिस्ट इस प्रकार है:
समीर रिज़वी: बैटर
आकिब खान: मीडियम पेसर
विनीत पँवार: मीडियम पेसर
शौर्य सिंह: बैटिंग ऑलराउंडर
आदर्श सिंह: लेफ्ट हैंड बैटर
मुकेश कुमार: स्पिन बॉलर
शुभम मिश्रा: बॉलिंग ऑलराउंडर
पंकज कुमार: स्पिन बॉलर
अभिषेक पांडेय: विकेटकीपर
टीम इस बार पिछले सीज़न की लय को बरकरार रखते हुए नए जोश के साथ मैदान में उतरने को तैयार है। फ्रेंचाइज़ी की नज़र इस बार प्लेयर ऑक्शन में उन कमज़ोर कड़ियों को मजबूत करने, स्क्वाड में गहराई लाने और इस मजबूत कोर के इर्द-गिर्द एक चैम्पियन टीम तैयार करने पर है।
वीकॉर्प एक्शन प्राइवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर, लव मलिक ने कहा, “हमारी टीम ने पिछले सीज़न में जो फाइनल तक का सफर तय किया, उस पर हमें गर्व है। हमें भरोसा है कि यह रिटेन कोर हमारे आने वाले सफर की नींव बनेगा। ऑक्शन में सही प्लेयर जोड़कर हम अपने फैन्स के लिए एक और रोमांचक सीज़न देने को तैयार हैं।”
कानपुर सुपरस्टार्स यूपी की इस सबसे लोकप्रिय टी20 लीग में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट, धमाकेदार परफॉर्मेंस और अपने फैन्स से गहरे जुड़ाव की अपनी परंपरा को इसी जोश के साथ आगे बढ़ाने को तैयार हैं।
-up18News
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026
- टीबी मुक्त आगरा का संकल्प: 47 ग्राम प्रधानों को मिला ‘गांधी सम्मान’, यूपी में आगरा ने गाड़े सफलता के झंडे - March 25, 2026