अभिनेत्री कंगना रनौत को बीजेपी ने मंडी सीट से उम्मीदवार बनाया है. उन्हें लेकर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने दावा किया कि वो बीफ खाती थीं. इसे लेकर कंगना ने एक्स पर बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि ‘मैं ना तो बीफ़ खाती हूं और ना ही रेड मीट खाती हूं.’
उन्होंने एक्स पर लिखा- “मैं बीफ़ या किसी तरह का रेड मीट नहीं खाती. यह शर्मनाक है कि मेरे बारे में पूरी तरह से आधारहीन अफवाहें फैलाई जा रही हैं. मैं दशकों से यौगिक और आयुर्वेदिक जीवन शैली का प्रचार कर रही हूं.”
“ऐसा रणनीति मेरी छवि खराब करने के लिए काम में नहीं आएगी, क्योंकि लोग मुझे जानते हैं कि मुझे हिंदू होने पर गर्व है और कोई भी चीज़ कभी गुमराह नहीं कर सकती. जय श्रीराम.”
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया था कि कंगना रनौत ने पिछले दिनों कहा था कि वो बीफ़ खाती है.
वडेट्टीवार ने कहा था, ”बीजेपी ने उन कंगना रनौत को टिकट दिया, जिन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि उन्हें बीफ़ पसंद था और वो खाती थीं.”
-एजेंसी
- आगरा के बाह में सपा की बैठक में हाईवोल्टेज ड्रामा: चुनाव आयोग के खिलाफ रणनीति बना रहे नेताओं के बीच जमकर हुई तीखी बहस और हाथापाई - October 5, 2026
- आगरा में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती मारपीट की तीन घटनाएं: साकेत कॉलोनी, ताजगंज और सिद्ध साहनी नगर में दबंगों का तांडव, पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे - October 5, 2026
- सपा के 34वें स्थापना दिवस पर बीजेपी का तीखा प्रहार: ‘पाप का घड़ा’ फोड़कर खोला 34 सालों के कुशासन का कच्चा-चिट्ठा, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कई गंभीर मामले - October 5, 2026