Agra, Uttar Pradesh, India.कोलाकाता से पिता-पुत्र प्रदूषण मुक्त धरा का संदेश लेकर हजारों किलोमीटर की यात्रा पर मोटर बाइक्स पर निकले हैं। सोमिरन घोषाल जो एक पूर्व एनएसजी, ब्लैक कैट कमांडो हैं सेव द साॅइल मिशन के तहत इस यात्रा पर निकले हैं, जिसमें उनके साथ उनका पुत्र शायन भी है।शुक्रवार को आगरा पहुंचने पर इन दोनों ही राइडर्स का आगरा में जोरदार स्वागत हुआ।
पश्चिम बंगाल में एक संस्था कंसर्न फाॅर अर्थ प्रदूषण नियंत्रण और पौधारोपण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रही है। इस संस्था के संस्थापक सन्तोष मोहता भी अपने सदस्यों का हौसला बढ़ाने और इस संदेश को जन-जन तक पहुचाने के लिए उपस्थित थे। सोमिरन इस संस्था के सदस्य हैं। वे सद्गुरू जी द्वारा शुरू किए गए मिट्टी बचाओ मिशन को बढ़ावा देने व जागरूकता लाने के लिए कोलकाता से लेह और कोयंबटूर तक मोटर साइकिल यात्रा पर अपने बेटे शायन के साथ निकले हैं। 16 राज्यों में 12000 किमी से अधिक की यात्रा कर वापस कोलकाता लौटने की योजना है।
एमसी केजरीवाल विद्यापीठ, लिलुआ से शुरू हुआ यह जागरूकता अभियान रास्ते में रोटरी क्लब, और अन्य प्रकृति प्रेमी संस्थाओं, उत्साही लोगों द्वारा समर्थित है। दिल्ली में एक बैठक के बाद पर्यावरण एवं वन मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने यात्रा को अपना समर्थन और शुभ कामनाएँ दी।
आगरा में लीडर्स आगरा, रोटरी क्लब आगरा ग्रेस, रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी और मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम ने बाइक राइडर्स का भव्य स्वागत किया। बाइकर्स ने सभी उपस्थितजनों के साथ एमजी रोड स्थित वाल्मीकि वाटिका में पौधारोपण किया। लीडर्स आगरा की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।
एमजी रोड स्थित वाल्मीकि वाटिका में पौधारोपण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में यूपी सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य कमल सिंह, विशिष्ट अतिथि अंकित सिंह, रोटरी क्लब आगरा ग्रेस कीं अध्यक्ष सबिता जैन, सचिव डाॅ. परिणीता बंसल, शीनू कोहली, लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन, रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी के सचिव धीरज गोयल, संजय गोयल, अमरेंद्र जैन, धीरज जैन, अंजलि गुप्ता, राहुल जैन, रेनू यादव,नवीन कडेचा,राहुल वर्मा, दीपू वर्मा, राजू सविता आदि मौजूद थे। मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम के निदेशक डॉ जयदीप मल्होत्रा, डॉ नरेंद्र मल्होत्रा और डॉ पार्थ सारथी शर्मा ने अपने संदेश में राइडर्स के प्रयास को अनुकरणीय बताया।
- आगरा में सहेली को घर में रखने पर हुआ था बवाल, भाई ने बहन को मारी गोली, 24 घंटे में गिरफ्तार - October 22, 2026
- Agra News: रात के वक्त क्लीनिक में अकेले डॉक्टर को बनाया गया निशाना, सोने की चेन और मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश - October 22, 2026
- महर्षि यूनिवर्सिटी के 7वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बड़ा बयान: “गर्लफ्रेंड बनाओ तो शादी भी करो, कम उम्र में जिम्मेदारी से भागना गलत” - October 22, 2026