उत्तर प्रदेश के आगरा में एक गैराज में कार धोने वाला वाला साहिल इंटरनेट मीडिया पर रईस बन गया। उसने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर दिव्यांशु अग्रवाल नाम से अकाउंट बनाकर महंगी कारों के साथ तस्वीरें पोस्ट की। इसके जरिए उसने कपड़ा कारोबारी की बेटी से दोस्ती कर ली। डेटिंग पर बुलाकर उसने बेहोश कर दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर उसने कारोबारी की बेटी को ब्लैकमेल किया।उसके खिलाफ दुराचार, रंगदारी, आइटी एक्ट, जहरखुरानी, धोखाधड़ी और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उसकी मां को भी नामजद किया गया है। आरोपी अरेस्ट हैं।
सोशल मीडिया था लड़की का अकाउंट…
छत्ता क्षेत्र के एक कपड़ा कारोबारी की 17 वर्षीय बेटी का इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अकाउंट है। न्यू आगरा क्षेत्र में रहने वाले साहिल ने इंस्टाग्राम पर दिव्यांशु अग्रवाल नाम से अकाउंट बनाकर कारोबारी की बेटी से दोस्ती कर ली। 21 दिसंबर 2020 को युवक ने किशोरी को डेटिंग के लिए कमला नगर स्थित एक होटल में बुलाया। वहां उसने किशोरी को नशीली कॉफी पिला दी। इसके बाद किशोरी को चक्कर आने लगे।युवक उसे होटल के कमरे में ले गया। वहां बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और फोटो व वीडियो बना लिए। बाद में किशोरी को वीडियो और फोटा दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा।
तीन साल से कर रहा था शाेषण..
आरोप हैं की वह जनवरी 2021 में उसे सदर क्षेत्र के एक होटल में ले गया। वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। तीन साल से वह किशोरी का शारीरिक शोषण कर रहा है। वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर उसने किशोरी से दस लाख रुपये और घर में रखे गहने मंगवाकर वह भी हड़प लिए।आरोपितों ने मतांतरण कराने की कोशिश भी की। घर से गहने और कैश गायब होने पर स्वजन को शक हुआ। कारोबारी ने छोटी बेटी से पूछताछ की। वह फूट-फूटकर रोने लगी और पूरी घटना बताई। तब राज खुला।
- यूपी में बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में तापमान 9 से 10 डिग्री गिरा, खेतों में डूबी किसानों की मेहनत - October 31, 2026
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026