जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के इमरानगंज बाजार में सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे के आसपास अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सबरहद गांव निवासी पत्रकार एवं भाजपा नेता आशुतोष श्रीवास्तव की निर्मम हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। उधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
घटनास्थल पर जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। खबर है कि आशुतोष श्रीवास्तव पत्रकार होने के साथ साथ भाजपा नेता थे। हत्या क्यों की गई किसने किया? इसकी छानबीन पुलिस कर रही है। इस हत्याकांड से जौनपुर के पत्रकार जबरदस्त गुस्से में है।
खबर मिली है कि आशुतोष श्रीवास्तव विगत एक माह पहले ही सीओ शाहगंज और थाना प्रभारी शाहगंज को जरिए पत्र अपने जान व माल की रक्षा के लिए गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया और न ही आशुतोष श्रीवास्तव के प्रार्थना-पत्र पर कोई विचार किया जिसका परिणाम यह है कि दबंग बदमाशो ने आज सोमवार की सुबह दस बजे आशुतोष श्रीवास्तव को गोली मारकर हत्या कर फरार हो गये है।
घटना के बाद पुलिस की लापरवाही एवं पूर्ण कार्यशैली को लेकर शाहगंज के लोगो में जबरदस्त जनाक्रोश है। लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन भी कर रहे है। इधर पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है जिसके चलते जिले के पत्रकार भवन में 12 बजे मीटिंग बुलाई गई है।
-एजेंसी
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026
- कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आगरा इकाई का विस्तार: नरेंद्र तनेजा बने चेयरमैन और कुलदीप सिंह कोहली संयुक्त महासचिव मनोनीत - August 18, 2026
- प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण ही श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश: कमला नगर में परमहंस स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से बही श्रीमद्भागवत की अमृतधारा - August 18, 2026