प्रसिद्ध भारतीय साहित्यकारों में से एक चन्द्रशेखर पाण्डे की आज जयंती है। वह आज के ही दिन यानी 25 जून 1903 को काशी (बनारस) के ‘बड़ी पियरी’ नामक स्थान पर पैदा हुए थे। मात्र 45 साल की अल्प आयु में उनका निधन हो गया।
चन्द्रशेखर पाण्डे ने कई महत्त्वपूर्ण रचनाएँ की थीं, जिनमें ‘आधुनिक हिन्दी कविता’ और ‘रसखान तथा उनका काव्य’ आदि उल्लेखनीय हैं।
चन्द्रशेखर पाण्डे ने ‘काशी हिन्दू विश्वविद्यालय’ एवं प्रयाग से शिक्षा ग्रहण की थी।
सन् 1929 ई. में चन्द्रशेखर पाण्डे कानपुर के ‘सनातन धर्म कालेज’ में संस्कृत विभागाध्यक्ष रहे।
चन्द्रशेखर पाण्डे ने ‘संस्कृत साहित्य के इतिहास की रूपरेखा’ नाम ग्रन्थ की रचना की। इनका ‘आधुनिक हिन्दी कविता’ तथा ‘रसखान और उनका काव्य’ उल्लेखनीय है।
‘कानपुर नवजीवन पुस्तकालय’ और ‘श्री हिन्दी साहित्य मंडल’ से चन्द्रशेखर पाण्डे जी का घनिष्ठ संबंध रहा था। वर्ष 1949 ई. में इनका निधन हुआ।
-एजेंसियां
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026