जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में एक पुलिसकर्मी समेत 4 सरकारी कर्मचारियों और एक बैंक मैनेजर को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत 5 कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश दिया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘इन कर्मचारियों की गतिविधियां कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों के संज्ञान में आयी थी क्योंकि इन्हें राज्य की सुरक्षा के हितों के लिए हानिकर गतिविधियों में शामिल पाया गया।’’
आतंक को लेकर प्रशासन सख्त
सेवा से बर्खास्त किये गए कर्मचारियों में जम्मू-कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल तनवीर सलीम डार, बारामुला में जल शक्ति विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी-सह-चौकीदार इरशाद अहमद खान, ग्राम स्तरीय कर्मी सैय्यद इफ्तिखार अंद्राबी, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के हंदवारा उप-मंडल में सहायक लाइनमैन अब्दुल मोमीन पीर और बारामुला सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का मैनेजर अफाक अहमद वानी शामिल हैं।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में प्रशासन आतंक को लेकर सख्त है।बीते दिनों सुरक्षा बलों ने कुलगाम में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। साथ ही भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए थे।
- रांची स्टूडेंट प्रोटेस्ट: विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही: पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, बोलीं- ऐसी हरकतों से नहीं डरेंगे - August 7, 2026
- उप्र के मुख्यमंत्री जी ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया, 7000 करोड़ का कॉस्मेटिक फेशियल करवाया: अखिलेश यादव - August 7, 2026
- कुछ लोग जीवन भर ‘बच्चे’ ही बने रहते हैं, ‘बबुआ’ भी यही करते थे… सीएम योगी का सपा प्रमुख पर तीखा हमला, बोले- भाई-भतीजेवाद में डूबी थी पुरानी सरकारें - August 7, 2026