अमूल ने दूध के दामों में अचानक बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी द्वारा दो महीने के अंदर ही दूसरी बार दूध के दाम बढ़ाए गए हैं. कंपनी ने इस साल तीसरी बार दूध के दाम बढ़ाए हैं. पहली बार मार्च महीने में और दूसरी बार अगस्त महीने में दाम बढ़ाए गए थे. सिर्फ गुजरात में दूध के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं. गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के एमडी आरएस सोढ़ी ने बताया, अमूल ने गुजरात को छोड़कर सभी राज्यों में फुल क्रीम दूध और भैंस के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है.
यूपी और दिल्ली में 63 रुपये लीटर
बता दें कि कंपनी के इस फैसले से दूध के ग्राहकों को अपनी जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी. बढ़ाई गईं नई कीमतें आज यानी शनिवार से लागू कर दी गई हैं. इसे महंगाई के बीच लोगों के लिए एक और झटका माना जा रहा है. दिल्ली में अब एक लीटर फुल क्रीम दूध 61 रुपये में न मिलकर 63 रुपए में मिलेगा. यूपी में भी अमूल का एक लीटर दूध 61 रुपये में मिलता था जो अब 63 रुपये में मिलेगा.
उत्पादन लागत बढ़नी हो सकती है वजह
कंपनी ने अभी दाम बढ़ाने की वजह नहीं बताई है लेकिन माना जा रहा है कि उत्पादन के बढ़े खर्चों की वजह से दाम बढ़ाए गए हैं. पशुओं के चारे का दाम बढ़ने से उत्पादन महंगा हुआ है. ऐसे में कंपनियां मुनाफे के लिए ऐसा कर सकती हैं. पिछली बार जब कंपनी ने दाम बढ़ाए थे तब बढ़ती लागत उसकी वजह बताई गई थी. बता दें कि दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है ऐसे में दाम बढ़ाए जाने का असर काफी ज्यादा देखा जाएगा क्योंकि दीवाली में मिठाईयां बनाने के लिए दूध की काफी अधिक मांग हो जाती है. बता दें कि इसके पहले मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए थे.
आगरा के सिकन्दरा की केके नगर कालोनी स्थित भोले बाबा डेयरी संचालक अंकित ने बताया कि दूध के दाम पहले भी बढ़े थे, जिसके बाद पनीर का कारोबार भी प्रभावित होता है। पनीर इन दिनों 300 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। पहले यह दाम 250 से 260 रुपये था।
- आगरा: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से जन्मदिवस तक ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाएगी भाजपा, महानगर इकाई ने कसी कमर - June 25, 2026
- Agra News: भूमि विवाद ने पकड़ा तूल, कारोबारी ने नितिन अग्रवाल समेत कई लोगों पर लगाया कब्जे के प्रयास का आरोप - June 25, 2026
- निर्जला एकादशी: आगरा के खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य फूल बंगले में विराजमान हुए बाबा - June 25, 2026