भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद को जवाब देने का कोई नियम नहीं हो सकता. ब्रिटेन के अख़बार ‘द गार्डियन’ ने एक रिपोर्ट में हाल ही में दावा किया था कि भारत की खुफिया एजेंसी रॉ ने पाकिस्तान में कार्रवाई की है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए एस जयशंकर ने कहा कि ”26/11 को हुए मुंबई हमले के बाद यूपीए सरकार ने कई दौर की वार्ता की और सरकार इस नतीजे पर पहुंची कि पाकिस्तान पर हमला करने की कीमत, हमला न करने से ज़्यादा है.”
”अगर आप जवाब नहीं देते हैं तो फिर मुंबई जैसी घटना होती है. आप अगली घटना को होने से कैसे रोक सकते हैं?”
जयशंकर ने आगे कहा, ”आतंकवादियों को यह नहीं सोचना चाहिए कि वो सीमा के दूसरी तरफ हैं तो फिर उन पर कोई हमला नहीं कर सकता. आतंकवादी किसी नियम से नहीं चलते हैं इसलिए आतंकवादियों को जवाब देने का भी कोई नियम नहीं हो सकता.”
विदेश मंत्री एस जयशंकर अपनी किताब ‘व्हाई भारत मैटर्स’ के मराठी भाषा में लॉन्च होने पर पुणे पहुंचे थे.
-एजेंसी
- आगरा में साइबर ठगी का अनोखा मामला: महज 12 रुपये का बकाया बिल चुकाने का झांसा देकर ठगों ने खाते से उड़ाए 28.19 लाख रुपये - September 23, 2026
- आगरा नगर निगम में सियासी संग्राम: शौचालय निर्माण का प्रस्ताव अटकाने से नाराज भाजपा पार्षद सुनील करमचंदानी ने नगर आयुक्त के चैंबर में दिया धरना - September 23, 2026
- आगरा में स्ट्रैची ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा: गहरे गड्ढे में पैर फंसने से यमुना में डूबा शख्स, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव - September 23, 2026