प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजा
New Delhi, Capital of India. जैन धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले अनोप मंडल (अनूप मंडल) के खिलाफ जैन समाज गुस्से में है। 15 जून से देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की गई है। अनूप मंडल पर प्रतिबंध लगाने और कथित संत मुनकाराम को गिरफ्तार करने की मांग है। अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक, जैनाचार्य डॉ. लोकेशजी ने 15 अगस्त से आमरण अनशन की घोषणा की है।
जैन व वैश्य समाज के प्रति भड़काया जा रहा
अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक, जैनाचार्य डॉ. लोकेश मुनि ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर समाज में घृणा व नफरत फैलाने वाले बाबा को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कारवाई करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा कि यह सर्वविदित है कि जैन समाज अहिंसक व शान्तिप्रिय समाज है। मौजूदा कोरोना महामारी के समय में विश्व भर के वैज्ञानिक व प्रबुद्धजन स्वास्थ्य के लिए जैन जीवन शैली को उत्तम मान रहे है। ऐसे समय मे एक तथाकथित संत मुकनाराम व अनूप मण्डल के लोग जैन समाज व वैश्य समाज के प्रति घृणा व नफरत भरा वीडियो जारी कर कोरोना महामारी के लिए जैन समाज की राक्षसी विद्या को जिम्मेदार ठहराते हुए भोली भाली जनता को गुमराह कर जैन समाज व वैश्य समाज के प्रति भड़का रहा है। इससे मेरी जन्मभूमि राजस्थान में भय, आशंका व तनाव का माहौल है।
आमरण अनशन के लिए सरकार जिम्मेदार
देश व दुनिया में बसे लाखो अहिंसक व शांतिप्रिय जैन श्रद्धालुओं की ओर से आचार्य लोकेश ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि समाज में हिंसा, घृणा व नफरत फैलाने वाला तथाकथित संत मुकनाराम व अनूप मण्डल सामाजिक शांति के लिए कोरोना महामारी से भी अधिक घातक साबित हो सकता है। अत: समाज मे शांति व सौहार्द भंग ना हो, इसलिए इस तथाकथित बाबा मुकनाराम व अनूप मण्डल के प्रति कठोर कानूनी कारवाई यथाशीघ्र की जाए ।ऐसा नहीं होने पर धर्म व समाज की रक्षा के लिए 15 अगस्त से मैं आमरण अनशन शुरू करने के लिए मजबूर होऊँगा जिसकी सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी सरकार की होगी।
जिनग्रंथों की पूजा के साथ अहिंसक आंदोलन
इसके साथ ही जैन समाज ने तय किया है कि इस बार श्रुत पंचमी 15 जून, 2021 मंगलवार को जिनग्रन्थों की मात्र पूजा ही नहीं होगी बल्कि जैन धर्म, जैन साधु, जैन समाज और जैन ग्रंथों के खिलाफ बोलने वालों को भारतीय संविधान के अन्तर्गत सजा दिलाने के लिए अहिंसक आन्दोलन करेंगे। देशभर में अनूप मंडल के खिलाफ विशाल आंदोलन होगा।
आगरा से भी उठी आवाज
जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के अध्यक्ष राजकुमार जैन, सचिव अतिन जैन, कोषाध्यक्ष अशोक ललवानी, सदस्य रोबिन जैन, सुशील जैन सीए, बिजेन्द्र लोढ़ा, मनीष वागचर का कहना है कि अनोप मंडल संगठन जैन धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा है। जैन धर्म, जैन साधु-संतों के खिलाफ लोगों के दिमाग में जहर भर रहा है। संगठन उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा में भोले-भाले ग्रामीणों का ब्रेनवॉश कर रहा है। जैन धर्म के विरुद्ध भड़का रहा है। संगठन के खिलाफ सीबीआई जांच की जाए।
जैन साधु-साध्वियों की मौत की जांच हो
श्रीसंघ के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि जैन धर्म अहिंसा का प्रतिपादक है। जैन संत पैदल चलते हैं। इस कारण सड़क दुर्घटना में एक साल में ही 150 जैन साधु और साध्वियों की मौत हो चुकी है। अनोप मंडल के खिलाफ राजस्थान में अनेक केस दर्ज हो चुके हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई न होने से हौसले बुलंद हैं। हमारी मांग है कि अनोप मंडल के सभी सोशल मीडिया खाते बंद किए जाएं। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के जुर्म में गिरफ्तार किया जाए। संगठन पर प्रतिबंध लगाया जाए। जैन संतों की सुरक्षा की जाए क्योंकि ये पागल लोग कभी भी हमला कर सकते हैं।
हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/livestorytime/?ref=pages_you_manage
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को जॉइन करें
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026
- Graj w Sloty na Prawdziwe Pieniądze i Wygraj Natychmiast w Bruce Bet Casino w Polsce - October 24, 2026
- The reason Glorion Casino Game Thumbnails Load Fast Canada Impatient Tester - October 23, 2026