प्रार्थना और विश्वास से नामुमकिन भी मुमकिन बन जाता है
भक्तामर स्तोत्र महापूजन के तीसरे दिन 18 गाथाओं का अर्थ बताया
आज सेठ गली से रोशन मोहल्ला तक तपस्वियों की वरगोड़ा यात्रा निकालेंगे
Agra, Uttar Pradesh, India. श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर रोशन मोहल्ला में भक्तामर महापूजन के तीसरे दिन 48 गाथाओं में से शेष 18 गाथाओं का महापूजन किया गया। समापन 9 सितम्बर को है। 9 सितम्बर, 2022 को प्रातः आठ बजे से तपस्वियों की वरगोड़ा यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर परमविदुषी साध्वी वैराग्य निधि महाराज ने कहा कि प्रार्थना और विश्वास में इतनी ताकत है कि नामुमकिन को भी मुमकिन बना देते हैं।
जैन साध्वी ने कहा कि जब हमारे अंतरहृदय के तार सर्वशक्तिमान (पॉवर हाउस) से जुड़ जाते हैं तब कुछ भी असंभव शेष नहीं रहता है। जब हम परमात्मा का ध्यान करते हैं तब शरीर में अद्भुत ऊर्जा का संचार होता है। यह ऊर्जा आत्मा और शरीर दोनों को पवित्र बनाती है, जिससे हम पाप व रोगमुक्त होते हैं। मंत्रोच्चार की सकारात्मक, सक्षम व सूक्ष्म तरंगें हमारे अंग-प्रत्यंग को निर्मल व निर्विकारी बनाती हैं, जिसे मंत्रस्नान करते हैं, जो शारीरिक, मानसिक, आत्मिक आरोग्य का कारण बनती हैं।

वरगोड़ा यात्रा हनुमान मंदिर सेठ गली से रोशन मोहल्ला आएगी। उपाश्रय में संक्षिप्त सभा होगी। इसके बाद भक्तामर महापूजन के अंतिम दिन महामंत्र भक्तामर का जाप और महाआरती है। आज के लाभार्थी विनय चंद्र, प्रदीप कुमार लोढ़ा, अशोक कुमार, हर्षित कुमार कोठारी एवं राजकुमार, चंदा, आयुष ललवानी रहे।
कार्यक्रम में विनय, ललित वागचर, अर्पित वेद, संजय चौरड़िया, गौरव ललवानी, नेहा, उषा वेद, संगीता चौरड़िया, अनुराधा बोहरा, शिल्पा लोढ़ा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- आगरा के स्वाद में महंगाई का ‘तड़का’: रसोई गैस के दाम बढ़ते ही ताजनगरी की शान बेड़ई-जलेबी हुई महंगी - March 11, 2026
- आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा का महाकुंभ: 28 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सूरसदन में अधिकारियों ने दिए पारदर्शिता के निर्देश - March 11, 2026
- अब पुलिस नहीं काट सकेगी आलू लदे वाहनों का चालान: योगी सरकार का बड़ा फैसला, कोल्ड स्टोरेज जा रहे किसानों को मिली बड़ी छूट - March 11, 2026