लखनऊ। महोबा के एक व्यापारी को आत्महत्या के लिए उकसाने, भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप में यूपी कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी मणिलाल पाटीदार को बर्खास्त कर दिया गया है।
महोबा के खनन कारोबारी की मौत के मामले में जेल में बंद आईपीएस मणिलाल पाटीदार को केंद्र सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। महोबा के एसपी रहने के दौरान खनन कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर 7 सितंबर 2020 को वायरल हुआ था। इसके दो दिन बाद इंद्रकांत त्रिपाठी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गईथी। परिजनों की शिकायत पर पाटीदार सहित तीन अन्य के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी गठित की थी। हालांकि इसके बाद वर्ष 2014 बैच का आईपीएस मणिलाल पाटीदार फरार हो गया था। वहीं एसआईटी की जांच में तत्कालीन एसपी पाटीदार और अन्य पुलिसकर्मी दोषी पाए थे। इस मामले में थानाध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला सहित चार सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया गया। दो साल तक फरार रहने के बाद पाटीदार ने 15 अक्टूबर 2022 को लखनऊ की अदालत में आत्मसमर्पण किया था।
- पर्यावरण संरक्षण के प्रति ‘ई-लैंड अपैरल लिमिटेड’ का संकल्प: नोएडा परिसर में चलाया गया वृहद वृक्षारोपण अभियान - June 7, 2026
- विश्व पर्यावरण दिवस: मथुरा में ‘हरित क्रांति’ का संकल्प, वाइल्डलाइफ एसओएस ने 2000 देशी वृक्ष रोपकर पारिस्थितिकी तंत्र को दी नई जान - June 7, 2026
- वन्यजीव संरक्षण में नई मिसाल: मथुरा में आयोजित कार्यशाला में न्यायपालिका और प्रवर्तन एजेंसियों ने लिया वन्यजीव अपराधों को जड़ से मिटाने का संकल्प - June 7, 2026