प्रयागराज। मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर के बाद अब मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर बहस तेज हो गई है। इसको लेकर द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अनुचित बताया है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के संबंध में हमारे सारे शास्त्रीय प्रमाण हैं। वहां की शिल्प, मंदिर का फाउंडेशन, ऊपर लगे पत्थर, दरवाजा और सीढ़ियों में हिंदू धर्म शास्त्रों की शिल्प व वास्तुकला विद्यमान है।
यह श्रीकृष्ण का अवतार स्थल है
जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने कहा कि इसके आधार पर वह परमात्मा श्रीकृष्ण भगवान का अवतार स्थल है। वह हिंदुओं को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस जगह पर श्रीकृष्ण के साक्ष्य प्राचीन काल से ही मौजूद हैं।
कोर्ट पहुंच गया है मामला
बता दें कि मामला अभी न्यायालय में है। कोर्ट दोनों पक्ष को सुनकर साक्ष्य देखेगा। पुरातत्व विभाग का पक्ष लिया जाएगा। इससे सत्यता स्वत: सामने आएगा। इसको लेकर कोर्ट में एएसआई जांच की मांग की गुहार लगाई गई है।
सदानंद सरस्वती ने यूसीसी का किया स्वागत
जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने उत्तराखंड सरकार द्वारा विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक (UCC) पेश करने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इसे देशभर में लागू होना चाहिए।
-एजेंसी
- इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का बड़ा फैसला: आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को मिली बड़ी राहत, विजिलेंस जांच रद्द - September 18, 2026
- यूपी में बाढ़ और जलभराव पर गरमाई सियासत: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- “जब पानी में डूब गया है दीप तो दीया क्या जलाए कोई” - September 18, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का संगठनात्मक फेरबदल: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया टीम के 13 नए पदाधिकारियों के नामों का किया ऐलान - September 18, 2026