IT Raid: आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को लखनऊ, नोएडा, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में छापेमारी की है। ये छापेमारी पिनटेल, अमरावती और एक्सेला बिल्डर के ठिकानों पर की गयी है। आयकर विभाग की इस छापेमारी के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कई ब्यूरोक्रेट्स ने इन कंपनियों के जरिए अपनी काली कमाई को रीयल एस्टेट के कारोबार में लगाया है। बताया जा रहा है कि आयकर की टीम लखनऊ में बुधवार तड़के बिल्डर एवं ऑटोमोबाइल्स कारोबारी के कुल 36 ठिकानों पर छापामारी करके जांच शुरू की है। इनमें बिल्डर के 25 और ऑटोमोबाइल्स कारोबारी के 11 ठिकानों में आवास, कारोबार स्थल, शोरूम शामिल हैं।
अमरावती बिल्डर्स की बड़ सकती हैं मुश्किलें
बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स की टीम रियल स्टेट कंपनी अमरावती के रवि पांडेय एवं रजनीकांत मिश्रा के गोमतीनगर विपुलखंड स्थित आवास पर छापेमारी की। इसके साथ ही कंपनी के सुल्तानपुर रोड स्थित चल रहे प्रोजेक्ट और निरालानगर में अमरावती कंपनी के कार्यालय आदि में जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि वृंदावन में जमीन के खरीद फरोख्त के दस्तावेज भी आयकर की टीम खंगाल रही है।
ऑटोमूवर्स कंपनी पर दो छापामारी
आयकर विभाग के द्वारा ऑटोमोबाइल्स कंपनी ऑटोमूवर्स के मुखिया मंजीत सिंह तलवार एवं संजीत सिंह तलवार के निरालानगर स्थित आवास और फैजाबाद रोड सहित कई अन्य शोरूम पर अफसरों के द्वारा जांच की जा रही है। ऑटो मूवर्स वालों के पास महिंद्रा कंपनी की फ्रेंचाइजी है।
- यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट से पहले दल-बदल की राजनीति तेज: सपा-भाजपा में आवाजाही जारी; पश्चिमी यूपी में नए सियासी समीकरण की बिसात - November 2, 2026
- अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो, खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े… टिप्पणी कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री: सपा बोली— “भाजपा के इशारे पर हो रही बयानबाजी” - November 2, 2026
- ”पापा ने मुझे इस काबिल बनाया”: बेटी शालिनी सिंह ने जन्मदिन से पहले पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को उपहार में सौंपा हेलीपैड - November 2, 2026