कुछ लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान रहते हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है।
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या अल्कोहल, स्मोकिंग और नमक के अधिक सेवन करने के कारण हो सकती है जबकि लो ब्लड प्रेशर की समस्या भी हमारे खाने पीने की आदत से काफी जुड़ी होती है। लो ब्लड प्रेशर के कारण कभी-कभी मरीज बेहोश होकर गिर भी जाता है। इस मेडिकल कंडीशन को घरेलू उपचार के जरिए भी काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। आइए इन घरेलू उपचारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानते हैं।
पहला उपचार
आमतौर पर लो ब्लड प्रेशर की समस्या वाले मरीजों को अपने पास हमेशा कॉफी या फिर चॉकलेट जरूर रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि चॉकलेट और कॉफी में मौजूद कैफीन की मात्रा लो ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात दिलाने में बड़ी तेजी से कार्य करता है इसलिए जिन लोगों को अचानक से लो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझना पड़ता है वह लोग अपने साथ कॉफी और चॉकलेट को जरूर रखें और जरूरत पड़ने पर इसका सेवन करें।
दूसरा उपचार
नमक का अधिक सेवन करने के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है लेकिन यही नमक लो ब्लड प्रेशर की समस्या को ठीक करने के लिए भी कारगर रूप से कार्य करता है। एक गिलास पानी में नींबू रस और एक से दो चुटकी नमक मिलाकर दिन में कम से कम 3 बार इसका सेवन करें। इससे लो ब्लड प्रेशर को कम समय में ठीक करने के लिए प्रभावी लाभ मिल सकता है।
तीसरा उपचार
खाने के बाद छाछ पीना चाहिए। ऐसी बातें आयुर्वेद में भी बताई गई हैं। जिन लोगों को लो बीपी की प्रॉब्लम है, उन्हें खाने के बाद या फिर दिन में कम से कम 2 बार छाछ का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया ब्लड सर्कुलेशन को मेंटेन बनाए रखते हैं और आपको लो ब्लड प्रेशर का शिकार होने से भी बचाए रख सकते हैं।
चौथा उपचार
2 से 3 आंवलों को गूथकर उस का रस निकाल लें। अब इसमें शहद मिलाकर सुबह-शाम इसका सेवन करें। ऐसा माना जाता है कि शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण और आंवला में मौजूद पोषक तत्व लो ब्लड प्रेशर की समस्या से आपके शरीर को सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम होते हैं।
पांचवा उपचार
यह घरेलू उपचार सबसे आसान है और इसे कोई भी अपने घर पर आजमा सकता है। 15 से 20 तुलसी की पत्तियों का रस निकाल लें और एक चम्मच शहद के साथ इसका सेवन करें। आप चाहें तो एक छोटी कटोरी दही में भी तुलसी की पत्तियों के रस को मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। यह लो ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए सकारात्मक रूप से कार्य कर सकता है। इसका वैज्ञानिक कारण भी है। दही में मैग्नीशियम की मात्रा पाई जाती है जो ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने में काफी मददगार साबित होती है।
-एजेंसियां
- आगरा के कमला नगर में श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन: भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति और समर्पण के प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु - August 16, 2026
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव का केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला: बोले- ‘आज देश के सामने परिसीमन से ज्यादा महत्वपूर्ण सीमाओं की सुरक्षा है’ - August 16, 2026
- लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल का मेगा वृक्षारोपण अभियान संपन्न: एक सप्ताह में 500 से अधिक पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश - August 16, 2026