बाज़ार में मिलने वाले चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो काफी दिनों तक स्टोर किए जाते हैं और ये महंगे भी होते हैं, लेकिन अगर मैं आपको बताऊं कि इन्हें आप घर पर बना सकती हैं वो भी बिना मिक्सर के तो कैसा होगा?
दरअसल, घर पर ये दोनों ही चीज़ें बनाना काफी आसान है, लेकिन कई बार इसकी जानकारी न होने के कारण हमें समझ नहीं आता कि ये कैसे किया जाए। तो चलिए आज हम आपको ये दोनों ही चीज़ें आसानी से घर पर कैसे बनाई जाएं इसके बारे में बताते हैं।
ऐसे बनाएं चिली फ्लेक्स-
सामग्री-50 ग्राम सूखी लाल मिर्च
चिली फ्लेक्स बनाने के लिए आपको सिर्फ 50 ग्राम सूखी लाल मिर्च लेनी है। इसे आप बिना मिक्सर के बनाना चाहती हैं तो इसका तरीका भी बहुत आसान है।
इसका तरीका ये है कि आप इसे 1 घंटे के लिए धूप में सुखा दें। आपको कड़ी धूप चाहिए। बस यही है सीक्रेट ट्रिक जो आपको घर पर ही आसानी से चिली फ्लेक्स बनाने में मदद करेगी।
मिर्च को बीच में से तोड़कर सारे बीज अलग कर लें। अब छिलकों को एक पॉलीथीन में डालकर क्रश कर लें, अब इन दोनों को एक साथ मिला दें।
अगर आप धूप नहीं दिखा पाए हैं मिर्ची को या फिर जल्दी में हैं तो सूखी लाल मिर्च के बीज अलग कर छिलकों को आपको थोड़ा सा ग्राइंड करना पड़ेगा ये हाथ से नहीं होंगे। इन्हें बनाने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप इन्हें धूप में सुखा दें। सूखी लाल मिर्च को अगर थोड़ी देर के लिए धूप में रख दिया जाए तो ये बहुत ज्यादा क्रिस्पी हो जाती है।
ऐसे बनाएं ऑरिगेनो-
घर पर ऑरिगैनो बनाने के लिए आपको बस एक ही सामग्री की जरूरत होगी और वो है अजवाइन के पत्ते। ये आपको बहुत ही आसानी से मार्केट में मिल जाएंगे या फिर आप घर पर अजवाइन का पेड़ ही लगा सकती हैं जो बहुत ही आसानी से लग जाता है।
सामग्री-अजवाइन के पत्ते
सबसे पहले अजवाइन के पत्ते आप धोकर सुखा लें।
इसे तवे पर आप पलट-पलट कर सेकें जिससे ये ड्राई हो जाएं।
जब ये पत्ते ड्राई हो जाएं तो आप इसे चूर लें। ये हाथों से ही चूरा हो जाएंगे और बस यही होगा आपका ऑरिगेनो
आप इन्हें धूप में भी सुखा सकते हैं, लेकिन ये काफी दिन ले लेंगे सूखने में और इसलिए सबसे आसान तरीका यही होगा कि आप इसे तवे पर सेंक लें। अगर आप इन्हें माइक्रोवेव करना चाहें तो वो भी कर सकते हैं, लेकिन बीच में बार-बार इन्हें पलटें ताकि ये दोनों तरफ से अच्छे से सिंक जाएं और सूख भी जाएं।
शुरुआत में ये हरा दिखेगा, लेकिन जब आप इसे स्टोर कर लेंगी तो ये बाज़ार में मिलने वाले ऑरिगेनो की तरह ब्राउन हो जाएगा।
- आगरा विश्वविद्यालय के ‘कोहिनूर’ एसपी सरीन को भावभीनी विदाई, दादाजी महाराज का बार-बार हुआ स्मरण, कुलपति प्रो. आशु रानी की कार्यशैली की भी गूंज - May 10, 2026
- मेहनत का परचम: आगरा के उज्ज्वल सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट - May 2, 2026
- आगरा में सेवा बन गई संजीवनी: निशुल्क हड्डी रोग शिविर में मुस्कुराए नन्हे चेहरे, जागी नई आस - May 2, 2026