इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान और गाजा में भीषण हवाई हमला किया है। दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ के हमले में हिजबुल्लाह के 200 से अधिक ठिकाने तबाह हो गए हैं। वहीं गाजा में भी काफी संख्या में हमास आतंकी मारे गए हैं। हालांकि इनकी संख्या अभी नहीं पता चल सकी है।
इजरायली सेना ने कहा कि उसने उत्तरी वायुसेना कमान के सहयोग से पिछले दिनों लेबनान के दक्षिण और भीतरी इलाकों में हिजबुल्लाह के करीब 200 आतंकी ठिकानों पर हमला किया, जिन लक्ष्यों पर हमला किया गया उनमें आतंकवादी दस्ते, लांचर, सैन्य भवन, टैंक रोधी चौकियां और सैन्य मुख्यालय शामिल रहे। इस दौरान काफी संख्या में आतंकी मारे गए।
इजरायली सेना ने आज रविवार को भी दक्षिण लेबनान के कई इलाकों में भीषण हवाई हमला किया है। इसके साथ ही इजरायली सैनिक राम्या गांव में कब्जे के प्रयास में हिजबुल्लाह लड़ाकों से जमीनी जंग भी लड़ रहे हैं।
गाजा डिवीजन की इजरायली सेनाओं ने गाजा पट्टी में भी कई सशस्त्र आतंकवादियों का सफाया कर दिया है। वायु सेना के एक विमान ने हवाई हमले में बलों के पास आरपीजी मिसाइल से लैस आतंकवादियों के एक दस्ते की पहचान की और उसे खत्म कर दिया। यह आतंकी इजरायली सेना पर हमले की तैयारी कर रहे थे। मगर उससे पहले ही मारे गए।
- मासूम हत्याकांड: आरोपी के एनकाउंटर के बाद आगरा में ‘हाईवोल्टेज’ हंगामा: ‘कातिल का चेहरा दिखाओ’ की मांग पर सड़क पर उतरे लोग, ताजगंज में तनाव - March 28, 2026
- आगरा के नगला पदी में ‘खूनी’ आधी रात: मामूली कहासुनी में पड़ोसी ने हलवाई के सीने में घोंपा चाकू, पति-पत्नी गिरफ्तार - March 28, 2026
- अयोध्या में बड़ा हादसा टला: मंत्री दयाशंकर सिंह के यज्ञ पंडाल में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला एक एकड़ का पांडाल - March 28, 2026