Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में सिकंदरा के शास्त्रीपुरम स्थित जोनल पार्क में पांच दिवसीय योग शिविर चल रहा है। 20 और 21 जून को महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा और विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल एवं राम प्रताप सिंह चौहान को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। योग शिविर 17 जून, 2023 से चल रहा है जिसमें क्षेत्र के लोग प्रतिदिन भाग ले रहे हैं।
शास्त्रीपुरम जोनल पार्क सुधार समिति के तत्वाधान में पाँच दिवसीय योग कार्यक्रम का आयोजन भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है। 20 जून, 2023 को नवनिर्वाचित मेयर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाह प्रातः 6 बजे आएंगी। 21 जून को 2023 को विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल एवं भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के महासचिव राम प्रताप सिंह चौहान (पूर्व विधायक) प्रातः 6:00 बजे योग शिविर में भाग लेंगे।
चौधरी यशपाल, जीएस कुशवाह, अनिल कुमार, सुनील सोलंकी, कैप्टन रनवीर सिंह, संजय मिश्रा, सतीश गौतम, रामप्रकाश चौहान महामंत्री, अरुण यादव, अनिल मुगदल, हरेन्द्र कुमार त्यागी, भीमा चौधरी, सतीश उपाध्याय पतंजलि अध्यक्ष, प्रमोद पचौरी योग प्रभारी, राधेश्याम गुप्ता किसान संगठन एवं सुनील कुमार सक्सैना योग शिक्षक ने अपील की है कि 20 और 21 जून को योग शिविर में भाग लें।
UP Weather Live : यूपी को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट, 19 जिलों में आज रात होगी बारिश
- आगरा से गोवर्धन धाम तक ‘राधे-राधे’ की गूंज: हज़ारों पदयात्रियों ने शुरू की पदयात्रा, चार दिवसीय महोत्सव का होगा आयोजन - July 30, 2026
- Agra News: लायंस क्लब कोहिनूर की सेवा से महका मुफीद-ए-आम स्कूल, बच्चों को फर्नीचर और स्टेशनरी की भेंट - July 30, 2026
- ’माटी पत्रकारिता’ ही पत्रकारिता का भविष्य; सोशल मीडिया और यूट्यूब पत्रकारों के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव - July 30, 2026