danpatra

इंदौर की संस्था ‘दानपात्र’ आगरा में भी सक्रिय

Education/job NATIONAL

Agra, Uttar Pradesh, India. संस्था दानपात्र की शुरुआत अब आगरा में भी की जा चुकी है। आगरा से सक्रिय वॉलिंटियर्स के रूप में जुड़ी सीमा बंसल द्वारा आगरा में दानपात्र की शुरुआत कर बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा अभियान के तहत उनके भविष्य को संवारने के लिए कार्य किया जा रहा है। साथ ही  समय समय पर डोनेशन ड्राइव के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की मदद की जाती है ।

 

दानपात्र की निःशुल्क पाठशाला से कल तक जो बच्चे भीख  मांगते थे, कचरा बीनते थे आज अ..आ..इ..ई सीख रहे हैं।  डॉक्टर-इंजीनियर बन लोगों की सेवा  करेंगे, ये “दानपात्र की पाठशाला” बेहद खास है। क्योंकि यहाँ वो बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं जिन्होंने पढ़ने की उम्मीद छोड़ दी थी। यहाँ पढ़ाने वाले शिक्षक इसलिए ख़ास हैं क्योंकि वो कोई मानदेय नहीं लेते। “दानपात्र” की पाठशाला के माध्यम से गरीब बच्चों  को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। 500 बच्चे शिक्षा पा रहे हैं।  साथ ही बच्चों को कपड़े , राशन , किताबें एवं अन्य सामान देकर इनकी मदद की जा रही है जिससे यह बच्चे सड़कों पर भीख न मांगे और पढ़ लिखकर आगे बढ़ सके यह पाठशाला शहर के अलग अलग क्षेत्रों में लगाई जा रही है।

 

स्कूल के स्टूडेंट्स वॉलंटियर के रूप में जुड़ रहे हैं। वही स्कूलों द्वारा पढ़ाने के लिए जगह देकर इस नेक काम में सहयोग दिया जा रहा है। जो महिलाएं आर्थिक परिस्थितियों के चलते पढ़ लिख नहीं पाईं, वह अब इस पाठशाला के माध्यम से पढ़ लिखकर अपने अधूरे सपनों को पूरा कर रही हैं। इस पाठशाला की अनोखी बात यह है की ये सिर्फ विषय ही नहीं पढ़ाते बल्कि विभिन्न तरह की रोचक गतिविधियाँ भी कराते हैं। यहाँ पढ़ रहे बच्चों को कबाड़ से जुगाड़, गुड टच-बैड टच, जूडो-कराटे, संविधान की बेसिक जानकारी, म्यूजिक, पेंटिंग, डांस जैसी कई चीजें सिखाई जाती हैं। सोमवार से गुरुवार तक इन्हें विषय पढ़ाये जाते हैं। शुक्रवार और शनिवार को तमाम तरह की गतिविधियां कराई जाती हैं। यहाँ बच्चों को खेल-खेल में रोचक तरीके से पढ़ाया जाता है जिससे उनका रोज पढ़ने आने का मन करे।”

 

संस्था “दानपात्र” एक ऑनलाइन निःशुल्क ऐप के माध्यम से कार्य करती है जिसकी मदद से घरों में उपयोग में न आ रहे सामान जैसे कपड़े, खिलौने, किताबें, जूते, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, फर्नीचर एवं अन्य सामान को कलेक्ट कर उपयोग लायक बना जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाया जाता है। पिछले 4 वर्षों में दानपात्र के माध्यम से लगभग 15 लाख से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाई जा चुकी है। लगभग 1.5 लाख से ज्यादा इंदौरवासी दानपात्र से जुड़ चुके हैं।  दानपात्र से 7 हजार से ज्यादा वालंटियर्स जुड़े हुए है जो अपना समय देकर सहयोग करते हैं।

दानपात्र” के माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे सिर्फ एक फ़ोन कॉल पर या “दानपात्र” ऐप में रिक्वेस्ट डालने पर सामान डोनेट कर सकता है। “दानपात्र”  देने वाले और लेने वालों के बिच सेतु बनकर दोनों की ही मदद कर रहा है। इसकी शुरुआत इंदौर से हुई थी और आज यह देश के कई शहरों में काम कर रही है। संस्था दानपात्र का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड, 2 बार इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के साथ साथ कई रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जा चुका है

 

आप ऐसे जुड़ सकते हैं दानपात्र से 

आप  “दानपात्र” के हेल्पलाइन नंबर 6263362660 ,7828383066  पर संपर्क कर दानपात्र से जुड़ सकते हैं। इंदौर के साथ साथ मथुरा, बिहार, उज्जैन, भोपाल, सूरत , जबलपुर, गंधवानी, आगरा एवं कई अन्य शहरों में भी दानपात्र के माध्यम से किया सेवा कार्य जा रहा है।

 

Dr. Bhanu Pratap Singh