एक तरफ इंडिया गेट से अमर जवान ज्योति का विलय राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में हो रहा है तो दूसरी तरफ वहां पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाई जानी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक ट्वीट में यह ऐलान किया। पीएम ने एक ट्वीट में कहा, ‘ऐसे वक्त में पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाने जा रहा है, मैं यह बताते हुए बेहद खुश हूं कि ग्रेनाइट से बनी उनकी एक भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर लगाई जाएगी। यह नेताजी के प्रति भारत की कृतज्ञता का प्रतीक होगा।’
नेताजी की 125वीं जयंती के मौके पर 23 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी इस मूर्ति का अनावरण करेंगे। जब तक असली मूर्ति पूरी नहीं हो जाती, तब तक इंडिया गेट पर नेताजी की एक होलोग्राम मूर्ति मौजूद रहेगी।
नेताजी की जयंती से शुरू होगा गणतंत्र दिवस समारोह
पिछले दिनों मोदी सरकार ने फैसला किया था कि गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत अब हर साल 24 जनवरी के बजाय 23 जनवरी को होगी। स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती इन समारोहों में शामिल होगी। इससे पहले बोस की जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत की गई थी।
देशभर में आयोजन करेगी बीजेपी
भाजपा ने अपने सभी प्रदेश संगठनों को 23 जनवरी को बोस जयंती के मौके पर अपने-अपने राज्यों में कार्यक्रमों का आयोजन करने को कहा है। देश भर में आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न स्थलों पर इकट्ठा होकर युवा वर्ग आजाद हिंद फौज के नारों को याद करेगा और साथ ही उसके थीम गीतों को भी गाया जाएगा। नेताजी से जुड़े शहरों में विशेष कार्यक्रमों के आयोजन की भी योजना बनाई गई है।
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से लेकर PAC और EOW तक बदले गए अफसर - September 22, 2026
- बीजेपी सांसद कंगना रनौत के मामले की सुनवाई अब 7 अक्टूबर को: रिवीजन याचिका के निस्तारण तक बहस टालने के लिए वादी ने दिया प्रार्थना पत्र - September 22, 2026
- बाबा दुर्बलनाथ की जय-जयकार से गूंजा आगरा: संत शिरोमणि के 165वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब - September 22, 2026