नई दिल्ली। पिछले साल की तरह इस साल भी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के तौर पर चुना गया है। द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में पीएम मोदी अप्रूवल रेटिंग में दुनिया के 22 देशों के शीर्ष नेताओं को पीछे छोड़ पहले नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक को भी पीछे छोड़ दिया है।
22 नेताओं में से प्रधानमंत्री मोदी 78 प्रतिशत के साथ लिस्ट में शीर्ष हैं। इसके बाद मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर 68 प्रतिशत और स्विस राष्ट्रपति एलेन बेर्सेट 62 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और कनाडा के जस्टिन ट्रूडो ने 40 प्रतिशत की रेटिंग हासिल हुई है, जिन्हें सातवां और नौवां स्थान हासिल हुआ है। जबकि ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने 30 प्रतिशत रेटिंग हासिल कर 13वां स्थान हासिल किया। पीएम मोदी की रेटिंग 2 मई, 2020 को 84 प्रतिशत के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। जब देश में कोविड-19 की दूसरी लहर अपने चरम पर थी, तब 7 मई, 2021 को उनकी रेटिंग 63 प्रतिशत के साथ सबसे कम थी।
- आगरा में गूंजा ‘मातृशक्ति उदीयमान’ का संकल्प: विकास भवन में मेधावी बेटियों और कर्मठ महिलाओं का सम्मान - March 9, 2026
- सिर्फ सेमिनार नहीं, अब मैदान पर दौड़ेंगी बेटियां: अस्मिता पोर्टल के शुभारंभ पर बोले केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल - March 9, 2026
- आगरा में ‘वर्ल्ड कप’ वाली दिवाली: भारत की जीत पर आधी रात को सड़कों पर उतरा जनसैलाब, आतिशबाजी से नहाया आसमान - March 8, 2026