सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को आजमगढ़ के लालगंज लोकसभा क्षेत्र और मऊ के घोसी लोकसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कीं। दोनों सभाओं में वह भाजपा पर हमलावर रहे।
लालगंज नगर पंचायत के राम जानकी मैदान परिसर में पार्टी प्रत्याशी दरोगा प्रसाद सरोज के समर्थन में आयोजित संविधान बचाओ सम्मेलन में कहा कि भाजपा सरकार में किसानों, दलितों, महिलाओं, नौजवानों को अपमानित कर उन पर फर्जी मुकदमे कराए गए। सरकारी कार्यालयों में जनप्रतिनिधियों का अपमान होता है। भाजपा सरकार देश के कुछ पूंजीपतियों के लिए ही काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो पांच के बजाय 10 किलो मुफ्त राशन वितरित किया जाएगा। महागठबंधन से अब भाजपा भी घबराने लगी है। कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि मतदान तक पुलिस या किसी अधिकारी के बुलावे पर मत जाइए और बचकर रहिए। कहा कि यह सरकार संविधान को बदलना चाहती है। इसे हटाने का समय आ गया है।
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026
- 6 राज्यों के बदले राज्यपाल: चार नई नियुक्ति, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की कमान - October 12, 2026