– घर, ऑफिस और मीट की फैक्ट्री पर एक साथ पहुँचकर छापा मारा
आगरा । पूर्व विधायक और मीट कारोबारी जुल्फिकार अहमद भुट्टो के यहाँ इनकम टैक्स ने मारा छापा मारा है । बताया गया है कि जुल्फिकार भुट्टो ने अपनी पुत्री के विवाह में करोड़ों रुपए खर्च किए हैं इसके बाद आयकर विभाग की नजर उन पर टिक गई।
आयकर विभाग की कई टीमों ने आज सुबह 9 बज़े शहर के बड़े मीट कारोबारी जुल्फिकार अहमद भुट्टो के घर, ऑफिस और मीट की फैक्ट्री पर एक साथ पहुँचकर छापा मारा है ।
इनकम टैक्स की टीम के साथ बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद थे
आयकर विभाग को उनके यहाँ बड़े पैमाने पर टैक्स में हेर फेर की जानकारी मिली थी ।
जुल्फिकार अहमद भुट्टो का HMA ग्रुप के नाम से मीट का बड़ा कारोबार है। वह विदेशों में मीट को निर्यात करते हैं।
ताजगंज की मलको गली में भुट्टो के बड़े भाई हाजी परवेज रहते हैं। उनके यहां भी जांच टीम पहुंच कर जांच कर रही है। जुल्फिकार अहमद भुट्टो विभव नगर में रहते हैं। उनकी कंपनी एचएमए ग्रुप के फतेहाबाद रोड व एमजी रोड पर कार्यालय हैं। कुबेरपुर में स्लाटर हाउस है। सभी जगह इनकम टीम द्वारा सर्च किया जा रहा है।
भुट्टो के विभिन्न ठिकानों पर दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया। यह कार्यवाही शाम तक जारी था। जांच में और अधिक स्टाफ लगाए जाने की तैयारी की जा रही है।
गौरतलब है कि जुल्फीकार अहमद भुट्टो द्वारा बड़े पैमाने पर मीट निर्यात का कार्य किया जाता है, लेकिन मीट के लिए जानवरों की खरीद हमेशा नकद में दिखाई जाती है। आयकर विभाग को इसी में झोल नजर आ रहा है।
- शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे केस में गिरी गाज; डीसीपी के बाद एसीपी हजरतगंज भी हटाए गए, अब भी पुलिस की पकड़ से दूर मुख्य आरोपी - October 19, 2026
- आगरा के कावेरी कुंज मंदिर में मां सिद्धिदात्री की आराधना; भजन संध्या और डांडिया उत्सव में झूमे श्रद्धालु - October 19, 2026
- पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क 16 साल बाद आ रहे हैं भारत यात्रा पर, पीएम मोदी से साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक - October 19, 2026