आगरा; आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा ने रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारी के आगरा समेत आधा दर्जन से अधिक शहरों में छापेमारी की है। शुक्रवार से जारी यह कार्रवाई अभी जारी है। विभागीय टीमें कारोबारी के कार्यालयों और आवासीय परिसरों को खंगाल रही हैं। सर्च रविवार को भी जारी रहने की संभावना है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, मालरोड स्थित मदनलाल गोयल के आवास पर आयकर की स्थानीय टीम द्वारा सर्च की जा रही है। आयकर विभाग ने मदनलाल गोयल के पुत्र सुमित के दिल्ली, गुड़गांव, कोलकाता, कोचीन, अंडमान आदि शहरों में स्थित ठिकानों पर भी यह छापेमारी की है। सुमित का आरडीएस प्रोजेक्ट लिमिटेड के नाम से रियल एस्टेट का बड़ा कारोबार है।
आयकर विभाग को कंपनी में कर अपवंचना की शिकायतें मिली थीं। कंपनी का मुख्य कार्यालय दिल्ली में बताया गया है। कंपनी हाईवे, ओवरब्रिज, एयरपोर्ट, एमईइस जैसे बड़े निर्माणों के सरकारी ठेकों से जुड़ा व्यापार करती है।
आगरा में सर्च में जुटी टीम उनके खातों, दस्तावेजों और लैपटॉप व कंप्यूटरों के मौजूद डाटा को खंगाल रही है। उनके मुख्य वित्तीय अधिकारी और सीए से भी जानकारी ली गई है। सूत्रों ने बताया कि आगरा में टीम सहायक के रूप में कार्रवाई को अंजाम दे रही है। जांच टीमों का निर्देशन दिल्ली और कोलकाता आदि शहरों के अधिकारी कर रहे हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026