Hathras, Uttar pradesh, India. पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जायसवाल द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षको के साथ गोष्ठी का आयोजन कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गयी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत चलने वाली क्लस्टर मोबाइलों की समीक्षा की गयी। प्रत्येक क्लस्टर मोबाईल के क्षेत्र में पड़ने वाले मतदान केन्द्रों के बारे में जानकारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। थानों पर विशेष परिस्थितियों से निपटने के लिए अतिरिक्त मोबाईल व थाने पर रिजर्व फोर्स के बारे में भी जानकारी की गई। बाद में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थानो पर ड्यूटी से मुक्त रहने वाले कार्यालय स्टाफ व अन्य फोर्स के सम्बन्ध में सभी थानो के विवरण को चैक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा चुनाव के समय संवेदनशील स्थानों पर पोलिंग बूथ के आस-पास के रास्तों पर लगने वाले बैरियर/चैक पोस्ट आदि को चिन्हित करने तथा बैरियर की आवश्यकतानुसार सुमचित स्थान पर लगाने के लिए निर्देशित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत बाहर से आने वाले फोर्स के रूकने के स्थानों एवं उनमें पर्याप्त कमरों की उपलब्धता तथा बाहर से आने वाले फोर्स के लिए रूकने वाले स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में शौचालय, स्नानागार आदि तथा बिजली, पानी, पंखों, जनरेटर आदि की व्यवस्था के बारे में जानकारी की गई तथा व्यवस्थाओ को सुव्यवस्थित कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा फोर्स के रूकने के स्थानों के आस-पास जलपान व होटल की व्यवस्था को भी ध्यान में रखने हेतु निर्देशित किया ।
पुलिस अधीक्षक हाथऱस द्वारा आगामी पंचायत चुनावो के सम्बन्ध में समस्त थानो द्वारा की गयी थाना क्षेत्र मे गुण्डा/गैगस्टर एवं शांति भंग के सम्बन्ध में की गयी निरोधात्मक कार्यवाही, चिन्हित संदिग्ध व्यक्तियों के नाम तथा सभी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचलित सभी विवादों की अवलोकन किया गया तथा सम्बनधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित कर ले कि थाना क्षेत्र मे कोई ऐसा व्यक्ति शस्त्रधारक नही होना चाहिए, जिसका कोई आपराधिक इतिहास हो ।
चुनाव के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने एवं अराजक तत्वों को चिन्हित करने हेतु मतदान केन्द्र के पास रहने वाले 10 सम्भ्रान्त व्यक्तियों के नामों की सूची मोबाईल नम्बर सहित बनाने तथा थानो में बने ग्राम वार रजिस्टर जिसमे सभी गांवों के सम्बंध में 42 बिन्दुओं की सूचना दर्ज करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया कि चुनाव के दृष्टिगत अपने अपने क्षेत्र में जाकर ज्यादा से ज्यादा चौपाल का आयोजन कर विश्वास पर्ची बांटते हुये ज्यादा से ज्यादा लोगो को मतदान हेतु जागरुक करे ।
पुलिस अधीक्षक हाथऱस द्वारा जनपद में अपराधियों पर गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई एवं गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगो में धारा 14(1) के अंतर्गत उनकी संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त पूर्व के चुनावों में गड़बड़ी करने वाले सभी अभियुक्तों पर कड़ी निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए।
पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत सभी अधिकारी/कर्मचारियो को मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करने व सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करते हुये चुनाव के दौरान ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया तथा अपने-अपने क्षेत्र में जनता को मास्क पहनने व सेनेटाइजर का प्रयोग करने तथा सोशल डिस्टेंन्सिग का पालन करने हेतु जागरुक करना सुनिश्चित करे।
गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रूचि गुप्ता, क्षेत्राधिकारी यातायात शैलेन्द्र कुमार वाजपेयी, क्षेत्राधिकारी सादाबाद ब्रहम सिंह, क्षेत्राधिकारी सिकन्दराराऊ सुरेन्द्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक अभिसूचना इकाई व समस्त थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026