वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के परिसर में डालमिया हॉस्टल के सामने शनिवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने साइकिल सवार मजदूर को रौंद दिया। हॉस्टल के सामने मौजूद छात्रों ने एसयूवी का पीछा किया तो चालक वाहन छोड़कर भाग गया। छात्रों ने गंभीर रुप से घायल मजदूर को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतक मजदूर का नाम कृष्णचंद्र बताया जा रहा है।
इस हादसे से भड़के छात्रों ने हंगामा करना शुरु कर दिया। उन्होंने स्कर्पियों में तोड़ फोड़ कर दी। घटना के बाद छात्र धरने पर बैठ गए। परिसर में सुरक्षा को लेकर जमकर हंगामा काटा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतक कृष्णचंद्र की सास विवि परिसर में रहती है। उनसे मिलने आया था और लौटते समय पीछे से स्कॉर्पियों ने उसे कुचल दिया। हॉस्टल के बाहर मौजूद छात्रों ने दुर्घटना को देख शोर मचाना शुरु कर दिया।
शोर को सुनकर बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हो गए। छात्रों ने एसयूवी का पीछा करना शुरु कर दिया। गाड़ी का ड्राईवर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। वहीं हादसे से भड़के छात्रों ने गाड़ी में तोड़फोड़ करना शुरु कर दिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के लोग मौके पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियों सुदामा चौबे के नाम पर रजिस्टर्ड हैं। इस हादसे के बाद छात्र सिंहद्वार पर एकत्र हो गए और गेट को बंद कर धरना देने लगे। वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्रों ने धरना दिया।
-एजेंसी
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026