आगरा। केजीएमयू लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में 17 से 19 मार्च तक आयोजित 34वीं उत्तर प्रदेश आॅब्सटेट्रिकल एंड गायनेकोलाॅजिकल काॅन्फ्रेंस (यूपीकाॅन-2023) में एक बार फिर आगरा के डाॅक्टर छाए रहे।
एसएन मेडिकल काॅलेज और आगरा आॅब्स एंड गायनी सोसायटी कीं डाॅ. सरोज सिंह, डाॅ. रिचा सिंह, डाॅ. पूनम यादव, डाॅ. रूचिका गर्ग, डाॅ. सविता त्यागी, डाॅ. सोनल गुप्ता, डाॅ. संजना महेश, डाॅ. अनु पाठक, डाॅ. मोहिता अग्रवाल, डाॅ. रचना अग्रवाल ने महत्वपूर्ण व्याख्यान दिए।
वहीं आगरा के वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ और उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के निदेशक डाॅ. जयदीप मल्होत्रा और डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा ने काॅन्फ्रंेस के सबसे महत्वपूर्ण स्व. डाॅ. प्रभा मल्होत्रा आॅरेशन की अध्यक्षता की। इस वर्ष स्व. डाॅ. प्रभा मल्होत्रा आॅरेशन सम्मान प्रयागराज कीं डाॅ. रंजना खन्ना के नाम रहा।
- ताजनगरी में फिर गूंजेगा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’: आगरा के जीआईसी कॉलेज में 18 से 20 अक्टूबर तक होगी फिल्म की शूटिंग; डायरेक्टर हंसल मेहता ने की डीएम मनीष बंसल से मुलाकात - October 16, 2026
- बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: ईको वैन पेड़ से टकराई, दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन घायल - October 16, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव: शमशाबाद में विधि-विधान से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विदाई के पलों ने किया भावुक - October 16, 2026