आगरा: थाना बाह के अंतर्गत ग्राम बिजौली के एक घर में घर में पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि पत्नी की हत्या के बाद पति ने सुसाइड किया। दोनों की शादी आठ महीने पहले ही हुई थी।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घरवालों से पूछताछ की जा रही है।
मृतक धीरज (24) का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि पत्नी किरन (20) का शव बिस्तर पर पड़ा था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। दंपत्ति के शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। धीरज की शादी आठ महीने पहले फतेहाबाद के चमनपुरा गांव की किरन से हुई थी। धीरज बेलदारी का काम करता था। धीरज और उसकी पत्नी किरन छत पर बने कमरे में रहते थे, जबकि बड़े बेटे राजेश की पत्नी अपनी सास गुड्डी देवी के साथ नीचे कमरे में रहती है।
गुड्डी देवी ने पुलिस को बताया कि धीरज और किरन दोनों रविवार रात को खाने के बाद सोये थे। दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। किरन मरने की धमकी देती रहती थी। मायके वालों को भी यह बात बताई गई थी। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे काम के लिए बुलाने मिस्त्री आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोस के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर का मंजर देख चीख निकल गई।
एसओ बाह सुरेश चंद ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी। पुलिस ने दंपति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस घटना से आगरा देहात में हड़कंप मचा दिया है और लोगों में दहशत फैल गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घटना के बारे में किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं और पुलिस को जांच करने दें।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में शादी के महज पांच दिन बाद 11 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर नौ दो ग्यारह हुई दुल्हन, बिचौलिया सिंडिकेट की जांच में जुटी पुलिस - August 18, 2026
- Agra News: आईआईएमटी ग्रुप के निदेशक के दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त, आपराधिक मुकदमे और तथ्य छिपाने पर हुई कार्यवाई - August 18, 2026
- आगरा के बरहन क्षेत्र में सनसनी: 36 घंटे के भीतर रेलवे ट्रैक पर मिले 3 लोगों के शव, पुलिस जांच में जुटी - August 18, 2026