लखनऊ। यूपी में अब ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष चुनने का अधिकार अब जनता के हाथ में होने की तैयारी। जी हां उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख का चुनाव अब यूपी सरकार सांसद और विधायक जैसे कराने के मूड में है। बताते चले कि अब सरकार सीधे तौर पर जनता के माध्यम से चुनाव पर विचार कर रही है। सरकार जल्द ही इस पर फैसला लेने के लिए केंद्र सरकार को इस पर प्रस्ताव भेज सकती है। प्रस्ताव भेजने के बाद यदि केद्र सरकार ने इस पर मुहर लगा दी तो प्रदेश में आने वाले पंचायत चुनाव में ही इस नई प्रणाली वाले चुनाव को लागू कर दिया जायेगा।
वहीं यूपी के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी इस तरह से चुनाव की बात की है मंत्री राजभर ने कहा कि इस तरह से चुनाव के संबंध में वे मुख्यमंत्री योगी से मिलकर चर्चा कर चुके हैं। मंत्री ने मुख्यमंत्री के सामने इस प्रस्ताव को रखा कि वह अधिकारियों को निर्देशित करें कि जिला पंचायत अध्यक्ष व व्लॉक प्रमुख का चुनाव सीधा जनता से करवाने का मसौदा तैयार करें। इस प्रस्ताव की रुपरेखा तैयर कर केंद्र सरकार को भेज दिया जाये जिससे समय रहते इसकी तैयारी कराया जा सकें।
मंत्री राजभर का कहना है कि मुख्यमंत्री इस पर सहमति जताई है। मंत्री ने बताया कि वे पिछले चुनाव पर ही इस तरह से चुनाव कराना चहते थे। आगे मंत्री ने ये भी बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से भी मिलकर इस विषय पर बात किये थे, तो शाह ने भी सहमति जताई और सीधे तौर पर जनता से चुनाव करवाने पर जोर दिया।
-साभार सहित
- आगरा कॉलेज के प्राचार्य का पुतला फूंकने पर बवाल: खंदारी कैंपस गेट पर NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस में छीना-झपटी - October 30, 2026
- आगरा के खंदौली में जुए का विरोध करने पर दबंगों का तांडव: पति को बेरहमी से पीटा, बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को भी नहीं बख्शा - October 30, 2026
- दिल्ली में करोड़ों के सोने की ठगी: आगरा में आधी रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी रेड, तीन आरोपी हिरासत में लेकर रवाना - October 29, 2026