प्रयागराज। दोस्ती को एक बार फिर से कलंकित करते हुए होटल में पार्टी के लिए बुलाई गई दो सहेलियों को हवस का निवाला बनाते हुए उनके साथ रेप किया गया। इस मामले में यू-टयूबर के अलावा चार अन्य के खिलाफ रेप, मारपीट और छेड़खानी समेत कई अन्य धाराओं में थाने के भीतर मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी अपने मोबाइल बंद करके फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
दरअसल सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले वाराणसी के यूटयूबर सुमित के साथ प्रयागराज में रूम पार्टनर के रूप में रहने वाली दो लड़कियों में से एक युवती की दोस्ती हो गई थी। आरोप है कि लंबे समय तक बातचीत का सिलसिला चलते रहने के बाद पार्टी के बहाने सुमित और उसके दोस्तों ने दोनों सहेलियों को वाराणसी के होटल में ले जाकर दोनों के साथ रेप कर दिया। दोनों लड़कियों ने यूट्यूबर सुमित एवं प्रियांशु के अलावा नीतीश, सम्राट और निकी नाम के लड़कों के खिलाफ रेप, मारपीट, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में जॉर्ज टाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियां फिल्मों में काम करने की इच्छुक थी। इसी वजह से उनकी यूट्यूबर सुमित के साथ नजदीकी हो गई थी। लड़कियों के मुताबिक सुमित और उसके दोस्तों ने बीते दिन एक पार्टी रखी थी। जिसके चलते दोनों को सिविल लाइंस स्थित होटल में बुलाया गया था। पार्टी में शामिल होने के लिए दोनों लड़कियां अल्लापुर पहुंची तो लड़के उन्हें रिसीव कर कार में बैठाकर चल दिए। रास्ते में कोल्ड ड्रिंक और बीयर में कुछ मिलाकर लड़कों ने दोनों को पिला दिया। इससे एक लड़की बेहोश हो गई और कार में ही लड़के दोनों सहेलियों के साथ अश्लीलता करने लगे।
- आठ किलो देसी घी और सवा सौ रुपये की लूट के मामले में दो आरोपी 41 साल बाद बरी, इलाहाबाद हाईकोर्ट कोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला - August 4, 2026
- आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर से टकराकर पलटा डीजल टैंकर, जिंदा जलने से चालक समेत तीन की मौत - August 4, 2026
- कंगना रनौत को बड़ी राहत: किसानों के अपमान और राजद्रोह मामले में कोर्ट ने खारिज की वादी की याचिका, अब सेशन कोर्ट जाएंगे वकील - August 4, 2026