इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत 134 रन से पीछे है। 353 रन के जवाब में टीम इंडिया ने शनिवार को स्टंप्स तक पहली पारी में 7 विकेट पर 219 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ध्रुव जुरेल 30 और कुलदीप यादव 17 रन पर नाबाद रहे।
यशस्वी जायसवाल ने (73) अर्धशतक लगाया। इंग्लैंड की तरफ से स्पिनर शोएब बशीर सबसे ज्यादा चार विकेट ले चुके हैं। इससे पहले, इंग्लिश टीम पहली पारी में 353 रन पर ऑलआउट हो गई।
इंग्लैंड की तरफ से जो रूट शतक (122*) बनाकर नॉटआउट रहे। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट रवींद्र जडेजा ने लिए। टीम इंडिया फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है।
तीसरे सेशन में भारत के तीन विकेट गिरे
दूसरे दिन के तीसरे सेशन में भारत ने 3 विकेट गंवाए। इस सेशन में यशस्वी जायसवाल का विकेट गिरा। उन्होंने 73 रन की पारी खेली। जायसवाल के बाद सरफराज खान (14 रन) और रविचंद्रन अश्विन (1 रन) भी आउट हुए। सेशन में टीम इंडिया ने 35 ओवर बैटिंग कर 88 रन बनाए।
टीम इंडिया के 200 रन पूरे, जुरेल नाबाद
टीम इंडिया ने 62वें ओवर में अपनी डबल सेंचुरी पूरी कर ली। कुलदीप यादव ने टॉम हार्टले के खिलाफ दो रन लेकर टीम का स्कोर 200 रन तक पहुंचाया। इस दौरान उनके साथ ध्रुव जुरेल क्रीज पर मौजूद रहे।
-एजेंसी
- फिरोजाबाद के अकबरपुर को मिलेगी वैश्विक पहचान: कैंची धाम की तरह चमकेगी बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली, ₹8.65 करोड़ का कन्वेंशन सेंटर तैयार - March 30, 2026
- ’बोधित्व’ थीम पर सजेगी आगरा की ऐतिहासिक भीमनगरी: GIC मैदान में भूमि पूजन संपन्न, 125 फीट ऊँचे भव्य महल में विराजेगा बाबा साहेब का गौरव - March 29, 2026
- आगरा में शिक्षा का ‘संग्राम’: किताबों की कालाबाजारी पर युवा शक्ति संगठन और स्कूल संचालक आमने सामने, तख्तियां लेकर यूथ हॉस्टल पहुंचे अभिभावक - March 29, 2026