हाल ही में हुए स्टार गोल्ड राउंडटेबल में फिल्म ‘छावा’ की टीम — अभिनेता विक्की कौशल (छत्रपति संभाजी महाराज), निर्देशक लक्ष्मण उटेकर, दिव्या दत्ता (महारानी सोयराबाई) और विनीत सिंह कुमार (कवि कालाश) — ने मिलकर ढेर सारी मज़ेदार बातें कीं, जिससे दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया।
एक हल्के-फुल्के पल में, विक्की कौशल ने मज़ाकिया अंदाज़ में निर्देशक लक्ष्मण उटेकर से कहा कि जिन सीन को फिल्म से हटा दिया गया है, वे स्टार गोल्ड पर राउंडटेबल के दौरान दिखाए जा सकते हैं।
इस मस्तीभरे लम्हे ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है, जो फिल्म के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर का इंतज़ार कर रहे हैं।
देखिए ‘छावा’ की गर्जना इस इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर, 17 अगस्त, रविवार रात 8 बजे, सिर्फ़ स्टार गोल्ड पर — एक वीरता, बलिदान और छत्रपति संभाजी महाराज को समर्पित महागाथा।
- आगरा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया - October 7, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव: मिथिला की तर्ज पर सजा विवाह स्थल; राजा-रानी के स्वरूपों ने निभाई कन्यादान की रस्म, गूंजे ‘जय श्रीराम’ और ‘जय तुलसी माता’ के जयकारे - October 7, 2026
- दिल्ली में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोले- ‘ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं’ - October 7, 2026