आगरा: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज श्यामों मंडल के अंतर्गत स्प्रिंग फील्ड इंटर कॉलेज कुंडोल से धमोटा मंदिर फतेहाबाद रोड तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा और नागरिकों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह देखा गया।
तिरंगा यात्रा में केबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के प्रतिनिधि यशपाल राणा, जिला मंत्री अंजू सचान, बरौली अहीर ब्लॉक प्रमुख उत्तम सिंह काका, जिला महामंत्री शिवकुमार प्रमुख, आईटी संयोजक मनीष कटारा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रकाश राजपूत, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष किसान मोर्चा हरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा जय प्रकाश, पूर्व मंडल अध्यक्ष तेजवीर सिंह राजपूत, जिला मंत्री महिला मोर्चा अनुपम चौहान, ज्योति जादौन, इंद्रा चौहान, डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, राजकुमार कुशवाहा, पीसी शर्मा, नीरू प्रधान, प्रवेन्द्र सिंह तोमर, धीरू धाकरे, नितिन वर्मा, नीरज वर्मा, कृष्णकांत धाकरे, रामप्रसाद वर्मा, नत्थी लाल, अर्जुन सिंह, सुरेन्द्र शाक्य, बालवीर सिंह धाकरे, गोपाल कुशवाह, हरिओम सिंह लोधी, मदन तोमर, रेवती प्रसाद, डॉ. अमृतलाल, श्यामबाबू प्रधान, निखिल लवानिया, शिवा राजपूत, हरिओम तोमर सहित श्यामों मंडल के कार्यकर्ता, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, युवा एवं छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए।
भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ यात्रा आगे बढ़ी और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए प्रेरित किया गया।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा श्यामों मंडल अध्यक्ष विजय सिंह लोधी ने किया।
- आगरा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया - October 7, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव: मिथिला की तर्ज पर सजा विवाह स्थल; राजा-रानी के स्वरूपों ने निभाई कन्यादान की रस्म, गूंजे ‘जय श्रीराम’ और ‘जय तुलसी माता’ के जयकारे - October 7, 2026
- दिल्ली में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोले- ‘ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं’ - October 7, 2026