प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां शादी के 2 दिन बाद ही दुल्हन मां बन गई. ससुराल में नव विवाहिता ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया. लेकिन अब युवक ने जच्चा और बच्चा को अपनाने से इंकार कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक करछना के युवक की बारात जसरा गांव गई थी. अगले दिन रिसेप्शन हुआ. फिर तीसरे दिन बहू बच्चे को जन्म भी दे दिया. बच्चे के जन्म के बाद युवक ने पत्नि को अपनाने से इंकार कर दिया. युवक का कहना था कि शादी 4 महीने पहले ही तय हुई थी. उसका इस बच्चे से कोई जुड़ाव नहीं है. वहीं लड़की पक्ष ने बताया कि युवक और युवती विवाह से पहले संपर्क में थे.
अब इस मामले में DNA किया जाना है. इसके बाद ही इस बच्चे का राज खुलेगा. फिलहाल इस मामले में गांव में पंचायत बुलाई गई. जिसके बाद जच्चा-बच्चा को फिलहाल मायके भेज दिया गया है.
-साभार सहित
- आगरा: पूर्व विधायक के घर भी गैस सिलेंडर की ‘सेंधमारी’! खंदौली में एजेंसी का खेल—बुकिंग के 40 मिनट में कागजों पर कर दी डिलीवरी, सिलेंडर का पता नहीं - March 14, 2026
- आगरा: पूर्व विधायक के घर भी गैस सिलेंडर की ‘सेंधमारी’! खंदौली में एजेंसी का खेल—बुकिंग के 40 मिनट में कागजों पर कर दी डिलीवरी, सिलेंडर का पता नहीं - March 14, 2026
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026