मथुरा। एक महिला अपने जीजा के प्यार में इस कदर दीवानी हो गई कि उसने सारे रिश्ते तार-तार कर दिए। वह पति को छोड़कर जीजा के साथ आकर ईंट भट्ठा पर रहने लगी। भाई के आने पर विवाद हुआ तो मामला थाने पहुंच गया। वह जीजा के साथ रहने की जिद पर अडिग है। अभी इस मामले में कोई फैसला नहीं हो सका है।
करनाल निवासी एक युवती की शादी 12 वर्ष पूर्व नौहझील थाना के गांव एक गांव से हुई थी। महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया। उसकी छोटी बहन की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई, उस पर भी दो बच्चे हैं। छोटी बहन को बड़ी बहन के पति से प्रेम हो गया। नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध में हो गए। दोनों ने एक साथ रहने का निर्णय ले लिया। चार माह पूर्व साली और जीजा घर को छोड़कर रायपुर रोड स्थित ईंट भट्ठा पर आकर मेहनत मजदूरी करने लगे।
स्वजन उनकी तलाश में जुट गए। पता चलने पर महिला के स्वजन भट्ठा पर आए तो दोनों साथ रहते मिले। महिला के भाई ने उसे ले जाने लगा तो वे झगड़ने लगे। भट्ठा मुनीम ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस तीनों को थाने ले आई।
प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया साली जीजा के साथ रहने की जिद कर रही है। जीजा एवं साले में मारपीट के मामले में कार्रवाई की जा रही है।
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026
- टीबी मुक्त आगरा का संकल्प: 47 ग्राम प्रधानों को मिला ‘गांधी सम्मान’, यूपी में आगरा ने गाड़े सफलता के झंडे - March 25, 2026